Kabir Das Jayanti 2025 Quotes, Wishes in Hindi: कबीर दास जयंती हर साल ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है। 2025 में, कबीर जयंती 11 जून, 2025 (बुधवार) को मनाई जा रही है, क्योंकि उदया तिथि के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा 11 जून को है। कबीर जयंती का दिन सिर्फ एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि उनके विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए रास्ते पर चलने का एक खास मौका है। इस दिन लोग उनके दोहे पढ़ते हैं, सत्संग और भजन करते हैं, और उनकी शिक्षाओं को जीवन में उतारने का संकल्प लेते हैं। यह दिन हमें सिखाता है कि धर्म का असली अर्थ इंसानियत है और हमें सभी धर्मों का सम्मान करते हुए एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहिए जहां कोई भेदभाव न हो।
कौन थे कबीर दास?
कबीर दास 15वीं सदी के एक महान संत, कवि और समाज सुधारक थे। उनका जन्म 1398 ईस्वी में काशी (वाराणसी) के लहरतारा के पास माना जाता है। उनका लालन-पालन नीरू और नीमा नामक जुलाहा दंपति ने किया था। कबीर दास ने प्रसिद्ध वैष्णव संत रामानंद जी को अपना आध्यात्मिक गुरु माना। कबीर दास अनपढ़ थे, लेकिन उन्होंने अपनी वाणी और दोहों के माध्यम से समाज में व्याप्त आडंबरों, पाखंडों, जाति-पाति और भेदभाव का खंडन किया। उन्होंने एकता, प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी रचनाएं सरल और सहज भाषा में हैं और उन्होंने सीधे ईश्वर के प्रति समर्पण पर जोर दिया। उनकी रचनाएं सिक्खों के गुरुग्रंथ, आदि ग्रंथ में भी सम्मिलित की गयी हैं। ऐसे में जब कल कबीर दास जयंती मनाई जा रही है तो इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों, करीबियों को ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
Kabir Das Jayanti Quotes in Hindi
1. साधु ऐसा चाहिए, जैसा सूप सुभाय,
सार-सार को गहि रहै, थोथा देई उड़ाय।
Happy Kabir Das Jayanti !
2. पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय
ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय !
Happy Kabir Das Jayanti !
3. काल करे सो आज कर, आज करे सो अब
पल में परलय होएगी, बहुरि करेगा कब
कबीर दास जयंती की बधाई !
4. यह तन विष की बेलरी, गुरु अमृत की खान
शीश दियो जो गुरु मिले, तो भी सस्ता जान
कबीर जयंती की शुभकामनाएं
कबीर दास जयंती की बधाई !
5. माला फेरत जुग गया, गया न मन का फेर
कर का मन का डारि दे, मन का मनका फेर
Happy Kabir Das Jayanti !
6. ना तीरथ में ना मूरत में,
ना एकांत निवास में,
ना मंदिर में ना मस्जिद में,
ना काबे कैलास में !
Happy Kabir Das Jayanti !
Kabir Das Jayanti Wishes in Hindi
7. कबीरा खड़ा बाज़ार में, मांगे सबकी खैर,
ना काहू से दोस्ती,न काहू से बैर !
कबीर दास जयंती की बधाई !
8. साधु भूखा भाव का धन का भूखा नाहीं,
धन का भूखा जो फिरै सो तो साधु नाहीं !
Happy Kabir Das Jayanti !
9. बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय
जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय !
कबीर दास जयंती की हार्दिक बधाई !
10. दुःख में सुमिरन सब करें, सुख में करें न कोय
जो सुख में सुमिरन करे, तो दुःख काहे को होय !
कबीर दास जयंती की बधाई !
