Janmashtami 2025 Mehndi Designs, Stylish, Simple, Easy Full Hand Mehndi Design: भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव देश भर में कल धूम धाम के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के खास अवसर पूजा, व्रत के साथ साथ भगवान के नाम की शगुन वाली मेहंदी रचाने का भी महत्व बताया गया है। मेहंदी लगावाना श्रृंगार की लिस्ट में सबसे पहले आता है, ऐसे में अगर आपने अभी तक जन्माष्टमी के लिए मेहंदी का डिजाइन नहीं पसंद किया है तो आपको यहां दिए हुए डिजाइन्स देखने चाहिए। यहां हम आपके लिए बैक हैंड, फ्रंट हैंड, मॉर्डन, बेल डिजाइन, टिक्की डिजाइन, जाल डिजाइन, पंजाबी मेहंदी, राजस्थानी मेहंदी, 3D मेहंदी समेत कई तरह के मेहंदी के डिजाइन्स लेकर आए हैं। इनमें से कोई भी डिजाइन आप अपने लिए पसंद कर सकती हैं।
जन्माष्टमी मेहंदी फोटो, Latest, Simple, Easy Mehndi Design Photo for Janmashtami 2025
जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अगर आप भी हथेली में कान्हा जी के नाम की प्यारी सी मेहंदी रचाना चाहते हैं। तो ये वाली मेहंदी की डिजाइन बहुत ही बढ़िया लगेगी। फ्रंट हैंड में कृष्ण, बांसुरी, माखन, मटकी तो बेल-फूल के डिजाइन वाली ये मेहंदी बिगिनर्स भी आसानी से बना सकते हैं।
अरेबिक लुक की सिंपल और सुंदर मेहंदी का डिजाइन लगाना है। तो ये वाली मोर पंख, चेक्स, स्वास्तिक के पैटर्न से मिलकर बनी मेहंदी की डिजाइन काफी जबरदस्त लगेगी।
जन्माष्टमी स्पेशल ये कन्हैया की माखन मटकी वाली मेहंदी की डिजाइन भी बहुत ही अच्छी लगेगी। हैप्पी जन्माष्टमी लिखकर आप ऐसी वाली हाथ में रचा सकते हैं। मटकी के साथ साथ आप छोटा छोटा कृष्ण-कृष्ण लिख सकते हैं।
बैक हैंड की ऐसी वाली जाल मेहंदी की डिजाइन भी इन दिनों बहुत ट्रेंड में है। ऐसे पैटर्न में आप कृष्ण का नाम लिखकर जन्माष्टमी को और खास बना सकते हैं।
मोर वाली ऐसी बैक हैंड की मेहंदी तो हर तीज त्योहार पर बहुत ही खूबसूरत लगेगी।
भरवा राजस्थानी लुक की ये फुल हैंड की मेहंदी के डिजाइन्स भी इस फेस्टिव सीजन ट्राई किए जा सकते हैं।
