Times Now Navbharat
live-tv
Premium

Jaipur Literature Festival 2026 : जयपुर में कब से लगेगा साहित्य का मेला, कहां है वेन्यू, कैसे मिलेगी एंट्री

Jaipur Literature Festival 2026 Theme, Registration Date Time: नए साल 2026 में राजस्थान की राजधानी जयपुर में ज्ञान, संस्कृति और संवाद का महाकुंभ लगने जा रहा है। जनवरी 2026 में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। यहां देखें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 की डेट्स, इसका इतिहास और थीम, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कौन से लेखक शामिल होंगे, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का वेन्यू क्या है आदि की जानकारी।

Image
जयपुर साहित्य उत्सव 2026
Authored by: गुलशन कुमार
Updated Dec 23, 2025, 18:18 IST
Follow on Google News

Jaipur Literature Festival 2026 Theme, Registration Date Time: हर साल जनवरी में भारत का गुलाबी शहर और राजस्थान की राजधानी जयपुर शब्दों, विचारों और नई सोच का महाकुंभ बन जाती है। जिसका कारण है यहां आयोजित होने वाला जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल। इस बार भी जनवरी माह में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का 19वां संस्करण अपने विविध विषयों और वैश्विक हस्तियों के साथ 15 से 19 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। जो पांच दिनों में लाखों पाठकों, लेखकों, विचारकों और यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। इस शानदार आयोजन में देश ही नहीं दुनिया भर से लोग आते हैं। यहां आपको देश-दुनिया के बड़े-बड़े लेखक और विचारकों का जमावड़ा देखने को मिलेगा क्योंकि यह दुनिया के सबसे बड़े साहित्यिक आयोजनों में से एक है। आगे पढ़ें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की फुल डिटेल।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 कब से कब तक है

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन 15 से 19 जनवरी 2026 तक जयपुर शहर के होटल क्लार्क्स आमेर के प्रांगण में किया जाएगा। ये होटल कार्यक्रम के सत्रों, कार्यशालाओं, प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक उत्सवों के लिए उपयुक्त माहौल प्रदान करता है। इसका आयोजन रोज सुबह लगभग सुबह 9 बजे से शाम तक चलेगा। इसमें शामिल होने लिए भारत के साथ-साथ दुनिया भर से लोग आ रहे हैं। यह दुनिया के सबसे बड़े साहित्य आयोजनों में से एक है, जहां लेखन और साहित्य के अलावा वैश्विक मुद्दों, संस्कृति, इतिहास, राजनीति, विज्ञान और सामाजिक विचारों पर गहरा संवाद किया जाता है।

जयपुर में साहित्य का उत्सव

जयपुर में साहित्य का उत्सव

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कौन सी हस्तियां होंगी शामिल

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल साल 2026 में और भी खास होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार इसका कार्यक्रम 300 से अधिक सत्रों में होगा। जिसमें लगभग 500 से ज्यादा वक्ताओं को मौका दिया गया है। इसमें नोबेल पुरस्कार विजेताओं और अंतरराष्ट्रीय लेखकों की उपस्थिति होगी। इस सूची में बुकर पुरस्कार विजेता लेखिका किरण देसाई, शतरंज के खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, अभिनेता और लेखक स्टीफन फ्राय इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इनके अलावा सुधा मूर्ति जैसे सामाजिक विचारक भी इस महोत्सव का हिस्सा बनेंगे।

जयपुर साहित्य महोत्व का इतिहास और 2026 की थीम

जयपुर साहित्य महोत्सव की शुरुआत साल 2006 में राजस्थान के डिग्गी पैलेस, जयपुर से हुई थी। इसे लेखिका और संपादक नमिता गोखले और विलियम डेलरिम्पल ने शुरू किया, जबकि इसके पहले आयोजन का दायित्व टीमवर्क आर्ट्स ने संभाला था। शुरुआत में छोटे स्तर से शुरु हुआ ये साहित्यिक आयोजन आज दुनिया का सबसे बड़ा निशुल्क साहित्यिक महोत्सव बन गया है।

हर साल आयोजित होने वाला जयपुर साहित्य महोत्सव किसी एक निश्चित थीम तक सीमित नहीं रहता है। यह कार्यक्रम “विचारों की बहुलता और संवाद की स्वतंत्रता” को ही अपनी आत्मा मानता है।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का रजिस्ट्रेशन

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का रजिस्ट्रेशन

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कैसे हों शामिल

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल होने के लिए आमतौर पर प्रवेश निशुल्क होता है, लेकिन ऑनलाइन पंजीकरण करना आवश्यक है। इससे सत्रों और सिटिंग के लिए पहले से व्यवस्था करने में मदद मिलती है। यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीक हवाई अड्डा जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा है। इसके अलावा आप जयपुर रेल और सड़क मार्ग से भी जा सकते हैं। क्योंकि जयपुर शहर की कनेक्टिविटी देश के सभी शहरों से काफी आसान है। इस उत्सव में शामिल होने के लिए आप जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की जानकारी आने वाले समय में वेबसाइट पर अप्डेट की जाएगी।

जयपुर में कहां घूमने जाएं

जयपुर में कहां घूमने जाएं

जयपुर यात्रा के दौरान कहां घूमें

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल होने जाने का प्लान है, तो आपको वहां कुछ जगहों भी देख आना चाहिए। जयपुर की पहचान हवा महल आपको जरूर देखना चाहिए। इसके साथ ही राजस्थान की विरासत को अपने में समेटे आमेर का किला भी आप इस दौरान देख सकते हैं। इसके अलावा जयगढ़ और नाहरगढ़ के किले आप जयपुर ट्रिप के दौरान देख सकते हैं। वहीं यदि आप खरीदारी के शौकीन हैं, तो आपको बापू बाजार और जौहरी बाजार जाने का प्लान बनाना चाहिए।

End of Article