Isha Ambai MET GALA 2026 Look: अंबानी खानदान की लाडली बिटिया ईशा अंबानी का फैशन और ज्वेलरी स्टाइल अक्सर ही चर्चा बटोरता है। ईशा अपने स्टाइल और आइकॉनिक लुक्स से कभी निराश नहीं करती हैं और अब उनका मेट गाला 2026 वाला लुक काफी वायरल हो रहा है। उनका लुक इस बात का सबूत है कि इंडियन टेक्सटाइल और कारीगरी आज भी दुनिया के सबसे बड़े फैशन मंच पर अपनी अलग पहचान रखती है। हालांकि, इस बार साड़ी से ज्यादा ईशा के हाथ में एक साधारण- सा आम देख सब चौंक गए हैं। यहां से आप ईशा अंबानी के मेट गाला लुक के बारे में डिटेल में जान सकते हैं।
सोने की साड़ी और हीरे वाला ब्लाउज
ईशा अंबानी का लुक एक गोल्डन साड़ी पर आधारित है, लेकिन इसे पारंपरिक अंदाज से कहीं आगे ले जाया गया। डिजाइनर Gaurav Gupta ने इस साड़ी को वियरेबल आर्ट के रूप में तैयार किया। साड़ी में ट्रेडिशनल भारतीय कढ़ाई, हैंड-पेंटेड डिटेल्स और सोने के धागों का इस्तेमाल किया गया। इसमें पिछवाई आर्ट से प्रेरित मोटिफ्स थे, जो भारतीय संस्कृति की गहराई को दर्शाते हैं। हर एलिमेंट सोच-समझकर जोड़ा गया था ताकि आउटफिट में एक स्टोरी नजर आए, सिर्फ सजावट नहीं। इसके साथ जो स्कल्प्चरल केप जोड़ा गया, उसने इस लुक को इंटरनेशनल हाई-फैशन टच दिया। यह केप साड़ी के फ्लो के साथ एक ड्रामेटिक सिल्हूट बनाता है, जो रेड कार्पेट पर बहुत प्रभावशाली लगता है। साथ ही इसे एक हीरे से जड़ा हुए ब्लाउज के साथ पेयर किया गया है।
कितने घंटे में हुई है तैयार?
ईशा अंबानी के इस आउटफिट की सबसे बड़ी ताकत इसकी कारीगरी है। इसे तैयार करने में 1200 घंटे से ज्यादा का समय लगा और कई आर्टिजन्स ने मिलकर इसे बनाया। हैंड-पेंटिंग और एम्ब्रॉयडरी का जो कॉम्बिनेशन है, वो इसे यूनिक बनाता है। आज के समय में जहां मशीन वर्क आम हो गया है, वहां इस तरह की हैंडक्राफ्टेड डिटेलिंग एक लक्जरी स्टेटमेंट बन जाती है।
हेरिटेज का पावरफुल एलिमेंट
ईशा ने अपने लुक को ज्वेलरी के जरिए एक रॉयल टच दिया। उन्होंने अपनी मां नीता अंबानी के कलेक्शन से हैवी डायमंड और एमराल्ड ज्वेलरी पहनी। लेयर्ड नेकलेस, स्टेटमेंट पीसेज और एक ऐतिहासिक सरपेच, ये सब मिलकर लुक को मॉडर्न महारानी वाला फील देते हैं। साथ ही ब्लाउज के बैक में नीता अंबानी का फेमस ब्रोच भी लगा हुआ है। फैशन की नजर से देखें तो इतनी हैवी ज्वेलरी को बैलेंस करना आसान नहीं होता, लेकिन यहां स्टाइलिंग बेहद सटीक रही।
हेयर और मेकअप
हेयरस्टाइल में ट्रेडिशनल गजरे को एक आर्टिस्टिक ट्विस्ट दिया गया। यह सिर्फ फूलों का गजरा नहीं था, बल्कि मिक्स्ड मटीरियल से बना एक डिजाइन एलिमेंट था, जो लुक को और खास बनाता है। मेकअप को सॉफ्ट और ग्लोइंग रखा गया जो आज के स्किन- फर्स्ट ब्यूटी ट्रेंड के साथ पूरी तरह मेल खाता है। ईशा अंबानी का हेयरस्टाइल और मेकअप एक समझदारी भरा फैसला था, क्योंकि हैवी आउटफिट और ज्वेलरी के साथ लाउड मेकअप लुक को ओवर कर सकता था।
