चाय खरीदने से पहले जान लें ये ट्रिक, Food Pharmer ने बताया मिलावट पकड़ने का तरीका

यूट्यूबर Foodpharmer (रेवंत हिमतसिंघका) ने बताया कि मैग्नेट की मदद से घर पर चाय पत्ती में संभावित मिलावट की जांच की जा सकती है। साथ ही उन्होंने फूड क्वालिटी और लैब टेस्ट रिपोर्ट देखकर ही उत्पाद खरीदने की सलाह दी।

भारत में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। सुबह की शुरुआत से लेकर शाम की थकान दूर करने तक चाय हर घर में बनती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो चाय आप रोज पीते हैं, वह सच में शुद्ध है या उसमें मिलावट हो सकती है? इसी विषय पर हेल्थ कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर Revant Himatsingka, जिन्हें लोग Foodpharmer के नाम से जानते हैं, ने अपने एक वीडियो में चाय की मिलावट पहचानने का बेहद आसान तरीका बताया है।

कैसे करें असली या नकली चाय की पहचान

घर पर ऐसे करें चाय पत्ती की जांच

वीडियो में Foodpharmer बताते हैं कि चाय पत्ती में मिलावट पकड़ने के लिए आपको किसी लैब या महंगे उपकरण की जरूरत नहीं है। इसके लिए बस एक साधारण मैग्नेट यानी चुंबक की मदद ली जा सकती है।

End of Feed