स्किन के लिए कितना फायदमेंद है नारियल तेल? जान लें इस्तेमाल करने का सही समय और तरीका

Benefits of applying coconut oil on Face: नारियल तेल स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन हमेशा ग्लो करती है। ऐसे में जानिए नारियल तेल इस्तेमाल करने का क्या है सही समय और तरीका।

Benefits of applying coconut oil on Face: नारियल तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। स्किन की देखरेख के लिए इसका इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है। नारियल तेल में एंटी-माइक्रोबियल गुण, एंटीबैक्टीरियल गुण और लौरिक एसिड आदि पाए जाते हैं जो स्कि को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। नारियल तेल के इस्तेमाल से स्किन की खिंचावट कम होती है और चेहरे पर चमक आती है। नारियल तेल स्किन की ड्राईनेस को भी कम करता है। लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि नारियल तेल का किस वक्त इस्तेमाल करना सबसे फायदेमंद होता है। रिपोर्ट्स की मानें तो नारियल तेल का रोत को इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से चेहरे परे नेचुरल ग्लो आता है। ऐसे में जानिए नारियल तेल के इस्तेमाल से क्या क्या फायदे मिलते हैं।

Benefits of applying coconut oil on Face

त्वचा पर नारियल तेल लगाने के फायदे - Benefits Of Applying Coconut Oil On Face

स्किन को करे मॉइश्चराइज

नारियल तेल लौरिक एसिड, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है और स्किन को नमी प्रदान करता है। इस तेल को रात में सोने से पहले लगाया जाए तो यह स्किन रिपेयर (Skin Repair) करता है। इसे लगाने के लिए रात को चेहरे को अच्छी तरह से धो लें और फिर नारियल के तेल की कुछ बूंदे हाथ में लें और चेहरे पर लगाएं।

End of Feed