IRCTC TRAIN TOUR PACKAGE FOR DELHI, JAIPUR, AGRA FROM HYDERABAD AFTER VALENTINES WEEK: फरवरी का महीना प्यार का होता है। अगर आप वैलेंटाइन वीक (Valentines Week) में अपनी वाइफ (Wife) या फिर गर्लफ्रेंड (Girlfriend) को कहीं घुमाने नहीं ले गए हैं और वैलेंटाइन वीक के बाद कहीं घुमाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक ट्रेन टूर पैकेज (Train Tour Package) निकाला है, जिसमें आप अपनी गर्लफ्रेंड या वाइफ को देश के तीन शहरों में घुमा सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम Golden Triangle है।
IRCTC TRAIN TOUR PACKAGE FOR DELHI, JAIPUR, AGRA
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप दिल्ली, आगरा और जयपुर घूम सकेंगे। ये ट्रेन टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। साथ ही इस टूर पैकेज में ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का होगा और दो क्लास होगी, जिसमें एक स्लीपर और एक थर्ड एसी होगा। ये ट्रेन टूर पैकेज इसी महीने की 17 फरवरी को हैदराबाद से शुरू होगा। मील प्लान की बात करें तो इसमें आपको 5 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर मिलेगा।
इस टूर पैकेज में आप 2 रात दिल्ली, 2 रात जयपुर और 1 रात आगरा रुकेंगे। इस ट्रेन टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस भी मिलेगा। इस टूर पैकेज की बात करें तो इसमें दो पैकेज टैरिफ है और उनमें भी एक कंफर्ट और एक स्टैंडर्ड है। अगर आप एक से तीन पैंसजर्स हैं, तो कंफर्ट (थर्ड एसी) में सिंगल बुक करने पर 45,870 रुपए लगेंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 27,490 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 21,980 रुपए लगेंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 18,300 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 15,820 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं स्टैंडर्ड (स्लीपर) में सिंगल बुक करने पर 42,680 रुपए लगेंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 24,300 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 18,790 रुपए लगेंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 15,110 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 12,640 रुपए खर्च करने होंगे।
वहीं अगर आप 4 से 6 पैंसजर्स हैं, तो कंफर्ट (थर्ड एसी) में डबल शेयरिंग में 24,210 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 20,890 रुपए लगेंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 18,300 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 15,820 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं स्टैंडर्ड (स्लीपर) में डबल शेयरिंग में 21,030 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 17,700 रुपए लगेंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 15,110 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 12,640 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
