IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया ‘ब्यूटीफुल बिहार टूर पैकेज’ इतनी कीमत पर घूमें बिहार की ये सुंदर जगहें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 02:36 PM IST

IRCTC Beautiful Bihar Tour Package: बिहार में टूरिज्म की संभावनाओं को देखते हुए IRCTC ने ‘ब्यूटीफुल बिहार पैकेज’ (Beautiful Bihar Tour Package) लॉन्च कर दिया है। इसके तहत हर शुक्रवार को ट्रेन चलाई जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • IRCTC ने लॉन्च किया ब्यूटीफुल बिहार टूर पैकेज
  • इस टूर पैकेज कि तहत बिहार की सुंदर जगहों पर घुमाया जाएगा।
  • बिहार में मौजूद धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर यात्री घूम सकेंगे।

IRCTC Beautiful Bihar Tour Package: बिहार राज्य में घूमने की कई सुंदर जगहें मौजूद हैं। बावजूद इसके बिहार में टूरिज्म इंडस्ट्री काफी पीछे है। बिहार में टूरिज्म की संभावनाओं को देखते हुए IRCTC ने ‘ब्यूटीफुल बिहार पैकेज’ (Beautiful Bihar Tour Package) लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को सस्ती टिकट पर बिहार की कुछ बेहतरीन जगहों पर घुमाया जाएगा। आइए इस आर्टिकल में ब्यूटीफुल बिहार टूर पैकेज के बारे में जानने का प्रयास करते हैं।

IRCTC Beautiful Bihar Package 2022

IRCTC कई प्रकार के टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है।

इतने दिनों के लिए ये टूर पैकेज

ये टूर पैकेज कुल 4 दिनों और 5 रातों के लिए होगा जो शुक्रवार को हावड़ा स्टेशन से शुरू होगा और सोमवार को हावड़ा स्टेशन पर आकर खत्म भी हो जाएगा। इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को 3 AC में घूमने का मौका मिलेगा। बता दें कि ब्यूटीफुल बिहार टूर पैकेज के तहत प्रत्येक शुक्रवार को कुल 6 लोगों को यात्रा मे शामिल किया जाएगा। इस टूर पैकेज के तरह हर शुक्रवार को ट्रेन नंबर 13023 हावड़ा स्टेशन से रात 7ः50 पर चलना शुरू करेगी। जिसके बाद पूरे यात्रा के बाद हावड़ा स्टेशन पर ट्रेन नंबर 12352 रात को 9.50 को हावड़ा स्टेशन वापस पहुंच जाएगी।

End of Feed