IRCTC TOUR PACKAGE FOR DUBAI AND ABU DHABI AFTER HOLI FROM DELHI: होली (Holi) आने में महज महीनेभर से कम का समय बचा हुआ है। अगर आप होली के बाद कहीं विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप दुबई (Dubai) घूम सकेंगे। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और दिन का है।
IRCTC TOUR PACKAGE FOR DUBAI AND ABU DHABI
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम DAZZLING DUBAI EX DELHI है। ये टूर पैकेज देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से अगले महीने यानी 11 मार्च से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा और दिल्ली से अबू धाबी आना-जाना गो फर्स्ट की फ्लाइट से होगा। इस टूर पैकेज में आप दुबई और अबू धाबी घूम सकेंगे। इस टूर पैकेज में टोटल यात्रियों की संख्या 30 है। इस एयर टूर पैकेज में आपको ट्रेवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज के किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 95,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल या ट्रिपल शेयरिंग में आपको 77,500 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 77,000 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 66,000 रुपए खर्च करने होंगे।
अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
