IRCTC Tour Package For Dubai And Abu Dhabi: नए साल के पहले और दूसरे महीने में आप अगर विदेश (Foreign) जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) दुबई (Dubai) को लेकर एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Dashing Dubai with Abu Dhabi है। साथ ही ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है।
irctc air tour package for dubai and abu dhabi
इस एयर टूर पैकेज में आप दुबई और अबू धाबी घूम सकेंगे। इस टूर पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 4 डिनर मिलेगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। ये टूर पैकेज 15 जनवरी और 14 फरवरी से शुरू होगा। ये टूर पैकेज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। लखनऊ से दुबई आना-जाना इंडियो की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में घूमें दुबई और अबू धाबी
अगर टूर पैकेज की किराये की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 1,01,800 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 85,100 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग पर 84,400 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 84,400 रुपए और 5 साल से 11साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 73,300 रुपए खर्च करने होंगे।
अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।
