IRCTC Air Tour Package For Dalhousie, Dharamshala, Amritsar in Valentines Day From Pune: वैलेंटाइन डे (Valentines Day) के मौके पर अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड (GirlFriend) या फिर वाइफ (Wife) के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपक लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) लेकर आया, जिसमें आप पंजाब के साथ हिमाचल प्रदेश घूम सकेंगे। इस एयर टूर पैकेज का नाम Amritsar, Dalhousie और Dharamshala है।
IRCTC Air Tour Package For Dalhousie, Dharamshala
आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। साथ ही इस एयर टूर पैकेज में आप अमृतसर, डलहौजी और धर्मशाला घूम सकेंगे। ये टूर पैकेज पुणे से अगले महीने की 11 तारीख से शुरू होगा। वहीं ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा और आप इंडिगो की फ्लाइट से पुणे से अमृतसर आना-जाना करेंगे।
इस एयर टूर पैकेज में आपको 7 ब्रेकफास्ट और 7 डिनर मिलेगा। साथ ही आप डलहौजी, धर्मशाला और अमृतसर में 2-2 रातें रुकेंगे। अब अगर इस एयर टूर पैकेज की किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको ये एयर टूर पैकेज 57,100 रुपए का पड़ेगा। वहीं डबल शेयरिंग में 42,800 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 41,200 रुपए का पड़ेगा।
इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के साथ बेड लेने पर 35,600 रुपए, 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 34,400 रुपए और 2 से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 27,100 रुपए देने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।
