International Yoga Day 2023 Theme, History:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में कुछ दिन बचे हैं। हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य कारण लोगों को योग अभ्यास के फायदे के प्रति जागरुक करना है। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आठवां साल है। येाग की महत्वता को देखते हुए इसे पूरी दुनिया में अपनाया जा चुका है। आइए जानते हैं योग दिवस कब व क्यों मनाया जाता है? इतिहास व इस बार की थीम क्या है।
योग दिवस 2023 (pixabay)
सबसे पहले जानेंगे इतिहास — History of International Yoga Day
जैसा कि हमने बताया कि इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आठवां साल है। वर्ष 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की थी। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को पूर्ण बहुमत से पारित कर दिया था, जिसके बाद वर्ष 2015 से हर साल 21 जून को योग दिवस मनाए जाने की शुरुआत हो गई।
कब व क्यों मनाया जाता है? — Why is International Yoga Day Celebrated on June 21
योग न सिर्फ शरीर को फिट करता है, बल्कि यह शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी दुरस्त करता है, यही कारण है कि योग दोतरफा रूप से फायदेमंद है। इसके महत्व को देखते हुए योग दिवस की शुरुआत हुई। रही बात 21 जून को ही क्यों मनाते हैं तो जान लें - यह तिथि भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव पर चुनी गई थी, जिन्होंने 21 जून को उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होने के लिए निर्धारित किया था, जिसे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में सांस्कृतिक महत्व के दिन के रूप में मनाया जाता है।
योग दिवस 2023 की थीम - International Yoga Day 2022 Theme
हर साल International Yoga Day के लिए एक थीम तैयार की जाती है, कई बार तो प्रतियोगी परीक्षा में भी ऐसे सवाल पूछ लिए जाते हैं कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (वर्ष) की थीम क्या है? बता दें, इस बार योग दिवस की थीम ‘मानवता के लिए योग (Yoga For Humanity) रखी गई है। जाहिर है पिछले कुछ सालों में कोरोना महामारी की वजह से दुनियाभर के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसी को देखते हुए इस थीम का चुनाव किया गया है।
