International Womens Day 2023 Date and History: हर साल पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। यह महिलाओं के सम्मान में सेलिब्रेट किया जाता है। वैसे तो हर दिन महिलाओं के योगदान की सराहना के लिए कम है। लेकिन फिर भी उनके सम्मान में एक खास दिन का निर्धारण किया गया। खासतौर पर यह दिवस समाज में महिलाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
International Womens Day 2023 date, theme, colour
महिला दिवस पर तरह तरह के आयोजन किए जाते हैं। आधी दुनिया को सलाम करने और नारी शक्ति के सम्मान के लिए महिला दिवस पर गोष्ठियां, बैठक, रैली, अवॉर्ड समारोह आयोजित होते हैं। लेकिन इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत कैसे हुई आइए आज इसके बारे में जानते हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व को भी जानेंगे।
International Womens Day 2023 Date, Theme, Colour
| International Women's Day 2023 Date | 8 मार्च |
| International Women's Day 2023 Theme | DigitALL: Innovation and technology for gender equality (लिंग समानता के लिए डिजिटल तकनीक का उपयोग) |
| International Women's Day 2023 Color | Purple (पर्पल) |
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास (International Women's Day History)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट करने को लेकर विचार एक मजदूर आंदोलन से प्राप्त हुआ था। दरअसल, साल 1908 में न्यूयॉर्क शहर में 15 हजार महिलाओं ने एक रैली निकाली थी। इस रैली की मांग थी काम के हिसाब से वेतन देना, नौकरी के घंटे कम करना और मतदान के लिए अधिकार पाना। इस दिन को सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमरीका ने इस घटना के एक साल बाद राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया। इसी तरह साल 1911 में जर्मनी, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क और स्विट्ज़रलैंड में पहली बार इसे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया गया। फिर साल 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने इसे वार्षिक तौर पर एक विशेष थीम के साथ मनाना शुरू किया। तभी से वुमन्स डे को ऑफिशियली मान्यता दी गई। इसकी पहली थीम 'सेलीब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फॉर द फ्यूचर' रखी गई थी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व (International Women's Day Significance)
महिलाओं के हौसलों को बुलंद और समाज में उन्हें भेदभाव से मुक्ति दिलाने के मकसद से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हर वो अधिकार दिलाना है, जिनके आम नागरिक हकदार होते हैं। इंटरनेशनल विमेंस डे महिलाओं को समाज में सम्मान और सशक्त बनाने का एक जरिया है।
