2040 तक 20 मिलियन बच्चे होंगे मोटापे का शिकार, भारत निकला अमेरिका से भी आगे, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Childhood obesity in India: नई ग्लोबल रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत में बच्चों में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। अनुमान है कि 2040 तक करीब 20 मिलियन भारतीय बच्चे मोटापे से जूझ सकते हैं और कुल 56 मिलियन बच्चे ओवरवेट या मोटापे की श्रेणी में होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक भारत अब इस मामले में अमेरिका से भी आगे निकल चुका है और चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। यह ट्रेंड बच्चों की हेल्थ के लिए गंभीर चेतावनी माना जा रहा है।

Childhood obesity in India: आजकल बच्चों में मोटापा तेजी से बढ़ती हुई हेल्थ प्रॉब्लम बनता जा रहा है। पहले यह समस्या ज्यादा तर विकसित देशों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब भारत जैसे देशों में भी इसका असर तेजी से दिख रहा है। हाल ही में जारी World Obesity Atlas 2026 की रिपोर्ट ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों में मोटापे के मामले में भारत अब अमेरिका से भी आगे निकल चुका है और दुनिया में चीन के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले वर्षों में बच्चों में कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

बच्चों में मोटापे की संख्या में दूसरे स्थान पर भारत

बच्चों में मोटापे की संख्या में दूसरे स्थान पर भारत

बच्चों में मोटापे के मामले में भारत दूसरे नंबर पर

नई रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों में मोटापे और ओवरवेट की संख्या के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। इस सूची में चीन पहले नंबर पर है, जबकि अमेरिका तीसरे स्थान पर चला गया है।

End of Feed