पेट हर वक्त रहता है गड़बड़, तो आज से शुरू कर दें मलासन वॉक, हमेशा फिट एंट फाइन रहेगा Stomach

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Jul 2, 2025, 03:14 PM IST

मलासन से पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे कब्ज, गैस और अपच की समस्या दूर होती है। यह आंतों को सक्रिय करता है और मल त्याग को आसान बनाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं क्या है मलासन करने के फायदे।

कहते हैं 'पेट सफा तो हर रोग दफा' लेकिन पेट ही साफ न रहे तो शरीर में बीमारियां बढ़ने का जोखिम भी बढ़ जाता है। ऐसे में सही खान-पान के साथ योग और प्राणायाम सेहत के लिए वरदान है। इन्हीं में शामिल है- मलासन वॉक, जिसे गारलैंड पोज भी कहते हैं। यह योगासन न केवल पेट को साफ रखता है, बल्कि पूरे शरीर को तंदुरुस्त बनाने में मदद करता है। खास बात यह है कि रोजाना कुछ मिनट मलासन का अभ्यास करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

Malasana yoga benefits

Malasana yoga for stomach

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, मलासन एक आसान और प्रभावी व्यायाम है, जिसका सुबह के समय कुछ मिनट अभ्यास करने से सेहत में सुधार होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ शरीर के लचीलेपन को भी बढ़ाता है और मानसिक शांति के लिए भी बेहतरीन है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, मलासन एक योगासन है, जिसमें स्क्वाट की मुद्रा में बैठते हैं, यानी घुटने मोड़कर और कूल्हों को जमीन की ओर लाकर बैठते हैं। इसे करने के लिए पैरों को कंधों की चौड़ाई जितना फैलाकर, फिर धीरे-धीरे स्क्वाट करना चाहिए। मलासन पोज में छोटे-छोटे कदम चलते हैं। यह सुबह के समय खाली पेट करने के लिए सबसे अच्छा आसन माना जाता है, क्योंकि यह पाचन तंत्र को सक्रिय करता है।

End of Feed