Parenting Tips For Teenage Child : टीनएज यानी किशोरावस्था एक ऐसी उम्र होती है, जिसमें आप कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों से जूझते हैं। इस उम्र के बच्चे अपने सामाजिक दायरे का भी विस्तार करते हैं, जिससे वह अपने आसपास की चीजों को काफी ज्यादा बारीकी से देखने और समझने लगते हैं। लेकिन पूर्ण मानसिक विकास न होने की वजह से वह अक्सर चीजों में फंस जाते हैं। यही कारण है कि उन्हें हमेशा ऐसे साथी की तलाश होती है,जो उनका साथ हर परिस्थिति में दे सके। लेकिन अक्सर इस मुश्किल समय में बच्चा खुद को काफी अकेला पाता है। आज हम आपको टीनएज बच्चों की पेरेंटिंग के कुछ शानदार टिप्स देने जा रहे हैं।
खुलकर बात करें
किशोरावस्था में बच्चों के दिमाग में अक्सर ऐसे सवाल आते हैं, जिन्हें सुनकर माता-पिता अक्सर इग्नोर करते हैं या खराब रवैया अपनाते हैं। ऐसे में बच्चे माता-पिता से अपनी बात खुलकर नहीं रख पाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप बच्चों के साथ अपना रिश्ता काफी सौम्य रखें और उनसे खुलकर बातचीत करें।
यह भी पढ़ें - पीएम मोदी ने 'मन की बात' में की बच्चों की सेहत की बात, बोले सभी स्कूल में जरूरी है शुगर बोर्ड
डांटने की गलती न करें
टीनएज बच्चों को डांटने की गलती माता-पिता को कभी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना आपकी पेरेंटिंग के लिए काफी बुरा साबित हो सकता है। इस उम्र के बच्चे अक्सर उलझन, तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं के शिकार हो जाते हैं, जिन्हें डांट नहीं बल्कि प्यार की जरूरत होती है।
सही-गलत की समझ
टीनएज में बच्चों को अपना सही गलत चुनने की समझ बहुत कम होती है। यही कारण है कि वह अक्सर जल्दी गलत संगति का शिकार हो जाते हैं, ऐसे में यदि आप बच्चों की पेरेंटिंग अच्छे से करना चाहते हैं, तो उन्हें उदाहरणों के द्वारा सही और गलत की परख कराएं। इसके अलावा उन्हें कुछ फैसले खुद लेने की भी छूट दें।
