How To Do Facial At Home (घर पर फेशियल कैसे करते हैं): तीज से पहले अगर आप भी चाहती हैं कि, आपका चेहरा एकदम ही चांद की तरह चमकने लगे तो फेशियल करना बेस्ट हो सकता है। हालांकि अगर तीज त्योहार की भागम भाग में आपके पास पार्लर जाकर घंटों तक बैठकर फेशियल करने का टाइम नहीं है, तो ऐसे में बेदाग निखार के लिए घर पर ही फेशियल किया जा सकता है। जिससे आपके चेहरे की चमक दुगनी हो जाएगी और त्वचा एकदम ही डीप क्लीन भी हो जाएगी। देखें घर पर फेशियल करने का सही तरीका क्या है -
फेशियल कैसे करते हैं
घर पर पार्लर जैसा फेशियल करने के लिए आपको इन सामग्रियों की जरूरत होगी -
1. क्लींजर
2. एक्सफोलिएटर (स्क्रब)
3. स्टीम के लिए गर्म पानी
4. फेशियल मास्क (शहद, बेसन, दही, हल्दी, एलोवेरा)
5. टोनर (गुलाब जल या खीरे का रस)
6. मॉइश्चराइजर (नारियल तेल या बादाम तेल)
फेशियल करने की स्टेप्स
क्लीजिंग
शानदार फेशियल करने के लिए आपको सबसे पहले क्लीजिंग करनी होगी। इसके लिए आप क्लींजर या माइक्रोलर वॉटर का उपयोग करके मेकअप, गंदगी और तेल को हटा सकते हैं।
एक्सफोलिएशन
हल्के हाथों से चेहरे पर स्क्रब लगाकर डेड स्किन सेल्स हटाएं। आप चाहें तो घर पर बेसन और दही का स्क्रब बना सकते हैं। इससे त्वचा कोमल और चमकदार बनेगी।
स्टीम
एक्सफोलिएशन के बाद आपको एक बर्तन में गर्म पानी लेना है और उससे चेहरे पर भाप लेनी है। इससे पोर्स खुलेंगे और गहराई से सफाई होगी। 5-7 मिनट तक स्टीम लेने के बाद चेहरे को साफ कपड़े से पोंछ लें।
फेशियल मास्क
अपनी त्वचा के अनुसार इस स्टेप में आपको मास्क लगाना है। आप शहद, दही, बेसन, मुल्तानी मिट्टी, दही या केले आदि किसी का भी मास्क लगा सकते हैं।
टोनिंग
मास्क को 15-20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें। त्वचा को फ्रेश करने के लिए गुलाब जल या खीरे के रस से टोन करें। इससे पोर्स टाइट होंगे और त्वचा में कसाव आएगा।
मॉइश्चराइजिंग
लास्ट में अपनी त्वचा पर हल्का मॉइश्चराइजर या नारियल तेल लगाएं, ताकि त्वचा हाइड्रेटेड रहे।
और बस घर पर बढ़िया सा फेशियल हो गया, जिसके बाद आपकी स्किन पर बेदाग निखार आ जाएगा।
