Nails Care With Tea Tree Oil: टी ट्री ऑयल से नाखूनों की बढ़ाएं खूबसूरती, इस तरह करें प्रयोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 06:09 AM IST

Nails Care With Tea Tree Oil : स्किन की केयर के साथ-साथ नाखूनों की केयर करना भी बहुत ही जरूरी है। खासतौर पर अगर आपके नाखून फंगल और बैक्टीरियल समस्याओं की चपेट में आ गए हैं, तो टी ट्री ऑयल का प्रयोग करें। इससे आपको काफी लाभ होगा। आइए जानते हैं प्रयोग का तरीका?

KEY HIGHLIGHTS
  • फंगल और बैक्टीरियल समस्याएं दूर करे टी ट्री ऑयल
  • नाखूनों की चमक बढ़ाए टी ट्री ऑयल
  • टी ट्री ऑयल से नाखूनों की बढ़ेगी चमक


Nails Care With Tea Tree Oil : स्किन की तरह नाखूनों की केयर करना भी बहुत ही जरूरी है। अगर आप समय-समय पर नाखूनों की सफाई नहीं करते हैं, तो इससे फंगल और बैक्टीरियल समस्याएं बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए स्किन की तरह नाखूनों की भी केयर करना जरूरी है। अगर आपके नाखून में किसी कारण से बैक्टीरियल इन्फेक्शन की परेशानी हो जाए, तो टी ट्री ऑयल आपके लिए काफी असरदार हो सकता है। टी ट्री ऑयल की मदद से आप नाखूनों से बैक्टीरियल और फंगल समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही यह आपके नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने में प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं नाखूनों पर कैसे करें टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल और इसके क्या हैं फायदे?

टी ट्री ऑयल से नाखूनों की बढ़ाएं खूबसूरती, इस तरह करें प्रयोग

सफलता के रास्‍ते में बड़ी रूकावट डालती हैं जीवन की ये गलतियां

नाखूनों की कैसे बढ़ाएं खूबसूरती

  • नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए टी ट्री ऑयल लगाने से पहले आप सबसे पहले इंफेक्शन वाले नाखूनों अच्छी तरह से काट लें। खासतौर पर नाखूनों के कोने के अच्छी तरह से काट लें। इससे अन्य नाखूनों पर संक्रमण फैलने का खतरा कम होता है।
  • जब नाखूनों को अच्छी तरह से काट लें, तो फॉइलर की मदद से अपने नाखूनों को अच्छी तरह सेट करें। इसके बाद संक्रमित हिस्से पर टी ट्री ऑयल लगाएं।
  • ध्यान रखें कि टी ट्री ऑयल को सीधेतौर पर नहीं लगाना है। इससे नाखूनों की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में टी ट्री ऑयल के साथ नारियल तेल या फिर बादाम का तेल मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने नाखूनों पर लगाएं।
  • तेल लगाने के बाद कॉटन की मदद से फैले हुए ऑयल को अच्छी तरह से पोछ दें। ताकि स्किन फंगस और बैक्टीरिया से प्रभावित न हों।
  • करीब 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से अपने हाथों या फिर पैरों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद नाखूनों पर पसंदीदा मॉइस्चराइजर लागएं। इससे नाखूनों से न सिर्फ फंगल और बैक्टीरियल समस्याएं दूर होंगी, बल्कि यह नाखूनों को हेल्दी बनाए रखने में प्रभावी हो सकता है।
Omega 3 fatty acid overdose: क्या ओमेगा 3 फैटी एसिड की ओवरडोज का हो सकता है शरीर पर नेगेटिव प्रभाव?

End of Feed