लौट आएगी चेहरे की खोई चमक, गर्मियों में फेस को ग्लोइंग बनाने के लिए इस तरह करें चावल के पानी का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 18, 2025, 01:07 PM IST

स्किन केयर के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि चावल के पानी का इस्तेमाल कर स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। यहां जानें चावल का पानी इस्तेमाल करने का सही तरीका।

देशभर में गर्मी ने अभी से ही अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी की वजह से स्किन का हाल भी बेहाल है। स्किन सन टैन का शिकार हो रही है। इसकी वजह से स्किन डल और बेजान सी दिख रही है। ऐसे में स्किन से जुड़ी इन समस्याओं को दूर करने के लिए लोग तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल होता है जो स्किन से जुड़ी समस्याओं का कारण बनती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में स्किन की देखभाल के लिए आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए आप गर्मियों में चावल के ठंडे पानी से चेहरे को धो सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे चावल का पानी चेहरे पर लगाने के क्या क्या फायदे हैं।

How to use rice water in summer

चेहरे के लिए चावल का पानी

चावल के पानी में कई ऐसे गुण होते हैं जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक माने जाते हैं। ऐसे में स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए आप केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय चावल का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं।

End of Feed