चेहरे के लिए वरदान से कम नहीं है चावल का पानी, लगा लिया तो दिखेगा करीना जैसा नूर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 20, 2024, 10:50 AM IST

स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में चावल का पानी बेहद कारगर माना जाता है। इसके इस्तेमाल से रिंकल्स, दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे चेहरे पर चावल का पानी लगाने के फायदे और क्या है सही तरीका।

बदलते मौसम के साथ स्किन की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। अगर स्किन की सही देखभाल नहीं की जाए तो स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि स्किन की देखभाल के लिए चावल का पानी बेहद कारगर माना जाता है। चावल का पानी एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा में कसावट लाने के साथ साथ स्किन को ग्लोइंग बनाता है। चावल का पानी लगाने से दाग-धब्बे भी कम होते हैं। इसके इस्तेमाल से झाइयां भी कम होती है। ये चेहरे से एक्सट्रा ऑयल को भी कम करता है। ऐसे में आज हम आपको चेहरे पर चावल का पानी लगाने का क्या है सही तरीका इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

How to use rice water for glowing skin

त्वचा के लिए चावल का पानी - Rice Water For Skin

चावल का पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले चावल को आधे घंटे तक 2-3 कप पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद चावल के पानी को निकाल कर रखें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद इसे धो लें।

End of Feed