प्याज में छिपा है घने बालों का राज, रोज सुबह इस मसाले के साथ ऐसे करें इस्तेमाल तो महीनेभर में आएंगे बेबी हेयर

Onion For Hair Fall: अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं तो आपको एक बार अपने बालों में प्याज का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। ये एक काफी पुराना घरेलू नुस्खा है, जिसे दादी-नानी इस्तेमाल किया करती थीं। आज हम आपको लंबे और घने बालों के लिए प्याज का इस्तेमाल करना सिखाएंगे।

Onion For Hair Fall: आज के समय में गंदा पानी, धूल और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल हर किसी को गंजा बना रही है। लड़का हो या लड़की, तकरीबन हर इंसान बाल झड़ने से परेशान है। इसे रोकने के लिए मार्केट में कई सारे प्रोडक्ट्स तो हैं, लेकिन मैक्सिमम प्रोडक्ट्स में कैमिकल होता है। ऐसे में आपको पुराने जमाने के दादी-नानी के बताए घरेलू नुस्खे आजमाने चाहिए। ये कारगर भी होते हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता।

how to use onion juice for hair growth in hindi

बालों पर कितना असरदार है प्याज-

क्या आप जानते हैं कि पुराने समय से ही लोग स्कैल्प और बालो में प्याज लगाते आ रहे हैं। प्याज में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प के इंफेक्शन से छुटकारा दिलाता है। साथ ही इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटिफंगल गुण डैंडफ कम करते हैं। स्कैल्प पर प्याज के रस की मालिश से बाल जल्दी जल्दी बढ़ते हैं।

End of Feed