मलाई में मिलाकर लगाएं ये चीजें, चेहरा का रूखापन होगा दूर, लौटेगा खोया निखार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 10, 2024, 07:39 AM IST

सर्दियों में स्किन की देखभाल के लिए मलाई का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होती है। ऐसे में यहां जानें मलाई के इस्तेमाल का सही तरीका।

सर्दी ने देशभर में दस्तक दे दी है। शिमला में हल्की बर्फबारी के साथ ही उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंड भी बढ़ गई है। ठंड के मौसम में एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिलती है तो दूसरी तरफ लोग स्किन प्रॉब्लम्स से परेशान रहते हैं। सर्दियों में ज्यादातर लोग रूखी त्वचा से परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले मॉइस्चराइजर और तमाम तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में मलाई आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। मलाई का इस्तेमाल कर आप स्किन प्रॉब्लम्स से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। मलाई स्किन को अंदर से नमी पहुंचाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं मलाई के इस्तेमाल का सही तरीका क्या है।

How to use malai for skin care

मलाई और शहद

मलाई और शहद को मिक्सर करके लगाने से त्वचा को गहराई से नमी मिलती है। साथ ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी आता है। इसके लिए 1 चम्मच मलाई में 1 चम्मच शहद मिलाएं। अब इसे फेस पर अप्लाई करें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करें। इससे स्किन प्रॉब्लम्स दूर होंगे।

End of Feed