How to Use Ice on Face: जब भी बात स्किन केयर की आती है लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाने लगते हैं। स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए लोग तमाम तरह के घरेलू उपाय करते हैं। कई लोग आइस क्यूब्स भी अपनी ब्यूटी रूटीन में शामिल करते हैं। स्किन केयर में आइस क्यूब को शामिल करना फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है साथ ही चेहरे की नमी बनी रहती है। आइस क्यूब्स यूज करने से स्किन टाइट होती है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आइस क्यूब्स यूज करने का भी सही तरीका होता है। यहां जानें आइस क्यूब्स इस्तेमाल करने का क्या है सही तरीका।
आइस क्यूब्स और एलोवेरा जेल
आइस क्यूब्स में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से चेहरे की नमी बरकरार रहती है और साथ ही चेहरे को सूदिंग मिलती है। इसके इस्तेमाल से सूजन और चेहरे की लालिमा से निजात मिलता है।
डार्क सर्कल्स के लिए
आइस क्यूब्स का इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल्स की समस्या भी कम होती है। आंखों के आसपास भी बर्फ के क्यूब्स से हल्के मसाज से सूजन और थकान कम होती है। इसके अलावा ये स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।
ब्लड सर्कुलेशन के लिए
रोजाना आइस क्यूब्स से चेहरे की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे चेहरे पर ताजगी आती है और साथ ही स्किन में कसाव आता है।
