Amla, Reetha, Shikakai for hair: बालों में ऐसे लगाएं आंवला, रीठा और शिकाकाई का जादुई पेस्ट, झट से दूर होंगी सारी हेयर प्रॉब्लम्स

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 29, 2023, 12:55 PM IST

Amla, Reetha, Shikakai for hair fall and other hair problems: बाल झड़ने, पतले या सफेद होने समेत हेयर्स से जुड़ी सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है, आंवला रीठा और शिकाकाई का बेजोड़ मिश्रण। जिसे तेल, शैम्पू या कंडिश्नर के रूप में लगाने से बालों की गंभीर समस्याओं का झट से निवारण हो जाएगा। देखें इसके इस्तेमाल का तरीका और फायदे -

Amla, Reetha, Shikakai for hair fall and other hair problems: बाल गिरना, समय से पहले सफेद होना, लगातार रूखे और बेजान होना आदि जैसी समस्याओं से इन दिनों हर कोई परेशान है। बालों से जुड़ी समस्या कोई भी हो, उसकी गंभीरता को समय रहते न समझने पर स्थिति बहुत खराब हो सकती है। लगातार बढ़ती हेयर प्रॉब्लम्स के पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं लेकिन उनमें से खराब खान-पान, तनाव, बिगड़ी हुई जीवनशैली और धूल-मिट्टी वाले दूषित वातावरण में रहना मुख्य हो सकता है। हालांकि कारण कोई भी हो, समस्या का जल्द से जल्द निवारण करना आवश्यक है इसलिए ये समझना भी जरूरी है कि, बालो में केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स लगाने के बजाय घरेलू नुस्खों का उपयोग कर फायदा हो सकता है।

Amla, Reetha and Shikakai for hairs

Amla, Reetha and Shikakai for hairs

बालों की सेहत में सुधार करने के लिए आंवला, रीठा और शिकाकाई का बेजोड़ मिश्रण बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। जिसमें बाजार में उपलब्ध केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से अलग नेचुरल पोषण मौजूद होता है। इस मिश्रण को आप तेल, शैम्पू या कंडिश्नर के रूप में आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। आंवला, रीठा और शिकाकाई का प्राकृतिक कॉम्बिनेशन डैंड्रफ, हेयरफॉल, ड्राई हेयर्स, सफेद बाल, पतले बाल समेत बालों से जुड़ी लगभग सारी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। यहां देखें बालों की दिक्कतों का निवारण करने के लिए आंवला, रीठा और शिकाकाई का उपयोग सही ढंग से कैसे करें साथ ही इसका उपयोग करने से बालों को क्या क्या फायदे मिलते हैं -

End of Feed