Fitkari For Skin Whitening: चेहरे पर ये सफेद पत्थर घिसकर हो जाएंगे दूर होंगे दाग-धब्बे, सीख लें यूज करने का तरीका

Fitkari For Skin Whitening (फिटकरी चेहरे पर लगाने के फायदे): चेहरे पर काले धब्बे हो गए हैं या फिर कील-मुंहासों की दिक्कत है? तो ऐसे में फिटकरी लगाना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। देखें चेहरे पर फिटकरी कैसे लगाते हैं, फिटकरी लगाने के फायदे क्या हैं।

Fitkari For Skin Whitening: प्रदूषण, धूप जैसे किन्हीं कारणों से स्किन पर दाग-धब्बे हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप त्वचा को निखारने और गोरा बनाने के लिए कोई देसी नुस्खा तलाश रहे हैं। तो चेहरे पर सफेद पत्थर यानि की फिटकरी लगाना बहुत ही ज्यादा असरदार साबित हो सकता है। फिटकरी कई तरह की स्किन से जुड़ी समस्याओं की छुट्टी करने में काम आती है। तो अगर आपको भी स्किन पिगमेंटेशन या कील, मुंहासों की कोई दिक्कत है, तो आप फिटकरी का प्रयोग कर सकते हैं। फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ करने, दाग-धब्बों को हल्का करने और रंगत निखारने में मदद करते हैं। देखें चेहरे पर फिटकरी कैसे लगाते हैं, फिटकरी लगाने के फायदे क्या हैं।

How to use alum for skin whitening (Photo Credit - Istock)

फिटकरी का पानी

आप फिटकरी का पानी भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आपको फिटकरी का छोटा टुकड़ा पानी में घोल लेना है। फिर उस पानी को रूई की मदद से चेहरे पर लगा लें और 10-15 मिनट बाद धो लें। इससे पोर्स टाइट हो जाते हैं और चेहरा चमक उठता है।

End of Feed