चूहों ने घर में मचा रखा है आतंक? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये देसी नुस्खा, बिना मरे भाग जाएंगे सारे चूहे

चूहे गंदगी वाली जगहों पर सबसे ज्यादा होते हैं। लेकिन आज कल लाख साफ सफाई होने के बावजूद घर में चूहे अपना डेरा डाल देते हैं। ना केवल ये डेरा डालते हैं बल्कि घर की कई चीजों को बर्बाद भी कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी चूहों के आतंक से परेशान हैं तो इन घरेलू नुस्खे की मदद से आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं।

घर की कितनी भी सफाई कर लो लेकिन चूहे फिर भी परेशान करते हैं। इस समस्या से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। कभी कभी तो घर में चूहों का आतंक इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि कोई भी सामान सुरक्षित नहीं रह पाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग रैट किलर से लेकर पिंजरे तक का सहारा ले लेते हैं। लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। चूहों से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप चूहों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। इन टिप्स का इस्तेमाल करने से चूहे बिना मरे भाग जाते हैं।

How to remove rats

प्याज

क्या आपको पता है कि प्याज की गंध चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है। जिस जगह प्याज रखा होता है चूहे वहां से दूर भागते हैं। ऐसे में चूहों को भगाने के लिए आप प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप जिस जगह पर सबसे ज्यादा चूहे आते हैं वहां पर प्याज के टुकड़े को रखें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से वो जल्दी भाग जाएंगे।

End of Feed