Winter Skin Care: ठंड में कोहरा होना सामान्य है। कोहरे की वजह से शरीर पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। मुख्य रूप से इसकी वजह से खांसी, जुकाम, गले में चुभन, गले में खराश जैसी परेशानी हो सकती है। वहीं, कुछ लोगों को कोहरे के कारण स्किन पर झुर्रियां, दाग-धब्बे, पिंपल्स जैसी शिकायत भी होती है। इसलिए अगर कोहरे में आपको इस तरह की परेशानी हो रही है तो अपनी स्किन का विशेष ध्यान रखें। आज हम आपको इस लेख में कोहरे की वजह से स्किन को होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं कोहरे से स्किन पर क्या पड़ता है असर?
कोहरे से स्किन पर क्या पड़ता है असर?
बढ़ते कोहरे की वजह से आपकी स्किन पर कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इन परेशानियों में कई तरह की समस्याएं शामिल हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
पिंपल्स और एक्ने
कोहरे का करण स्किन पर नमी की कमी होने लगती है। वहीं कोहरे में धूल-मिट्टी के कण होते हैं। ऐसे में यह कण स्किन पर पिंपल्स और एक्ने का कारण बन सकते हैं। कई बार सर्दियों में इस तरह की परेशानी को हम नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आपको अगर ऐसी परेशानी हो तो कोहरे से बचने की कोशिश करें।
झुर्रियां
कोहरे के कारण चेहरे पर झुर्रियां की परेशानी हो सकती है। इसकी वजह से आपके चेहरे की स्किन लटकने लगती है। ऐसे में आपको कोहरे से दुष्प्रभावों से बचने की जरूरत है।
कोहरे में स्किन का कैसे रखें ध्यान?
कोहरा बढ़ने पर आपको अपनी स्किन का विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से इस तरह के सीजन में घर से बाहर निकलते समय अपने शरीर के हर एक हिस्से को अच्छी तरह से ढककर चलें।
मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। वहीं, सर्दी में अपने शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। इतना ही नहीं, स्किन एलर्जी से बचाव के लिए चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।
इसके अलावा कोहरे में अपनी स्किन का केयर करने के लिए मॉइस्चराइजिंग फेसमास्क जैसे- शहद का फेसमासक, दही का फेसमास्क लगाएं। इससे आपकी स्किन मॉइस्चराइज होती है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
