ऑयली और ड्राई स्किन से मिलेगा छुटकारा, बस इस तरह करें आलू फेस पैक का इस्तेमाल, जानें बनाने का तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 28, 2024, 02:00 PM IST

अगर आप सर्दियों में होने वाले स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आलू के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको आलू फेस पैक बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

चेहरे पर कील-मुंहासे निकला आम बात है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। खासकर सर्दियों में स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ जाती है। सर्दियों में सबसे बड़ी समस्या होती है कि स्किन डल और ड्राई हो जाती है। इससे चेहरे पर रिंकल्स आने की संभावना बढ़ जाती है। स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स यूज करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आलू फेस पैक का इस्तेमाल कर स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं आलू फेस पैक बनाने का आसान तरीका।

How to prepare potato face pack

ड्राई स्किन के लिए आलू फेस पैक

सर्दियों में स्किन अपनी नमी खोने लगती है जिससे स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच नारियल तेल में आलू का रस मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। ये चेहरे की नमी को बरकरार रखने में मददगार साबित होगा।

End of Feed