लौट आएगा चेहरे का खोया निखार, बस घर पर इस तरह टोनर बनाकर करें अप्लाई

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 10, 2025, 06:43 AM IST

How to Make Toner at Home: टोनर स्किन केयर रूटीन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। ये त्वचा को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर चोनर किस तरह तैयार कर सकते हैं।

How to Make Toner at Home: गर्मियों में चेहरे का नूर अक्सर खो जाता है। जिसकी वजह से त्वचा डल और बेजान सी दिखने लगती है। बेजान और रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि स्किन टोनर की मदद से आप स्किन प्रॉब्लम्स से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप घर पर स्किन टोनर तैयार कर सकते हैं।

Untitled design (10)

कैसे बनाएं टोनर?

टोनर तैयार करने के लिए सबसे पहले खीरे को अच्छी तरह पीस लें और फिर इसका रस निकाल लें। फिर एक कटोरी में खीरे का रस और चावल का पानी मिलाएं। फिर इसमें गुलाब जल और ग्लिसरीन एड करें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस टोनर को स्प्रे बोतल में भरकर रखें।

End of Feed