घर पर तैयार करें पपाया फेस पैक, बेदाग और निखरी त्वचा के लिए इस तरह करें इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jan 10, 2025, 10:59 AM IST

अगर आप भी ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो पपाया फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको पपाया फेस पैक बनाने के आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जाने अप्लाई करने का सही तरीका।

ग्लोइंग स्किन की चाह में महिलाएं पार्लर में हजारों रुपये खर्च करती हैं। लेकिन पार्लर वाला ग्लो कुछ ही दिनों तक रहता है और फिर स्किन बेजान और डल सी दिखने लगती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि पपीता का इस्तेमाल कर ग्लोइंग और दमकती त्वचा पा सकती हैं। हम यहां आपको पपाया फेस पैक तैयार करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

how to make papaya face mask

कैसे बनाएं फेस मास्क?

फेस पैक बनाने के लिए आपको पपाया और हल्दी की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए एक कटोरी में पपीते को अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इस मैश्ड पपीते में चुटकी भर हल्दी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस केमिकल फ्री फेस मास्क को आप अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

End of Feed