संतरे के छिलके से घर पर तैयार करें फेस मास्क, जया किशोरी जैसी निखर उठेगी त्वचा

संतरा सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है संतरे का छिलका जिसे हम कचरा समझकर फेंक देते हैं वो स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सर्दियों में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में संतरे का छिलका किसी रामबाण से कम साबित नहीं होता है।

संतरा सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है संतरे का छिलका जिसे हम कचरा समझकर फेंक देते हैं वो स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सर्दियों में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में संतरे का छिलका किसी रामबाण से कम साबित नहीं होता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्किन संबंधी समस्या को कम करने में मददगार है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, संतरे के छिलकों में हेसप्रिडिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो स्किन पर मेलानिन के प्रभाव को कम करने का काम करता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप घर पर संतरे के छिलके का फेस पैक बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

orange peel face masks

ऑरेज पील और कच्चा दूध

सर्दियों में स्किन ड्राईनेस की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप ऑरेज पील और कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए संतरे के छिलके का पाउडर तैयार कर लें। इसके बाद इसमें कच्चा दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को करीब 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। फिर चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे ड्राई स्किन की समस्या से जल्द निजात मिलेगा।

End of Feed