How To Get Thick Lips Naturally: इन दिनों बॉलीवुड-हॉलीवुड की एक्ट्रेसेस ही नहीं आम लड़कियां भी अपने होंठों को मोटा और प्लंप लुक देने के लिए लिप फिलर सर्जरी आदि करवाती हैं। बेशक ही होंठों का खूबसूरत और मोटा होना चेहरे की सुंदरता को निखार देता है। हालांकि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि ये कॉस्मेटिक उपचार या फिलर्स सर्जरी आदि काफी ज्यादा महंगी होती हैं। वहीं ये हमेशा ही 100 प्रतिशत सफल हो इसकी भी कोई गांरटी नहीं होती है। ऐसे में अगर आप भी अपने होंठों को मोटा और बल्की लुक देना चाहती हैं, तो कोई सर्जरी करवाने से अच्छा है कि, आप कुछ प्राकृतिक तरीके अपनाकर भी होंठों को आकर्षक बनाए। यहां देखें घर पर होंठ मोटे करने के आसान और घरेलू उपाय क्या हैं -
Home Remedies on How to get thick lips naturally
Home Remedies For Thick Lips
शहद और दालचीनी का पैक
शहद होंठों को मॉइस्चराइज करता है, जबकि दालचीनी ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर होंठों को प्राकृतिक रूप से प्लंप बनाती है। घर पर नेचुरल तरीके से होंठ मोट करने के लिए आपको एक चम्मच शहद में थोड़ी सी दालचीनी पाउडर मिलाकर होंठों पर लगाएं और 5-10 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल से फर्क दिखेगा।
गुलाब जल और ग्लिसरीन
गुलाब जल होंठों को कोमल बनाता है और ग्लिसरीन उन्हें हाइड्रेट रखता है। दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर रात को सोने से पहले लगाएं। नियमित उपयोग से होंठ गुलाबी और मोटे हो जाएंगे।
ऑलिव ऑयल और चीनी स्क्रब
ऑलिव ऑयल में कई तरह के प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो होंठों की डेड स्किन हटाकर उन्हें नरम बनाते हैं। एक चम्मच ऑलिव ऑयल में थोड़ी चीनी मिलाकर होंठों पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और होंठ फुलर दिखने लगेंगे, वहीं इससे आपके होंठ हेल्दी भी रहेंगे।
पुदीने का तेल (पिपरमिंट ऑयल)
पिपरमिंट ऑयल होंठों में हल्की झनझनाहट पैदा करके उन्हें प्राकृतिक रूप से प्लंप बनाता है। इस नुस्खे को फॉलो कर अगर आप होंठ मोटे करना चाहते हैं, तो आपको एक बूंद पिपरमिंट ऑयल को नारियल तेल में मिलाकर होंठों पर लगाना होगा। हालांकि ध्यान रखें कि, ज्यादा इस्तेमाल से होंठ सूख सकते हैं।
ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल
ग्रीन टी में मौजूद टैनिन तत्व होंठों को स्टिम्युलेट करता है। एक ग्रीन टी बैग को गर्म पानी में भिगोकर होंठों पर 2-3 मिनट के लिए रखें। इससे होंठों का रंग साफ होगा और वे भरे भरे व उभरे दिखने लगेंगे।
हाइड्रेशन और संतुलित आहार
होंठों का पतलापन डिहाइड्रेशन की वजह से भी हो सकता है। भरपूर पानी पिएं और विटामिन-ई, सी युक्त आहार जैसे एवोकाडो, संतरा, बादाम खाएं।
ये सिंपल और देसी घरेलू नुस्खे फॉलो कर आप अपने होंठों को अच्छा लुक दे सकते हैं। हालांकि अगर इन चीजों से आपको एलर्जी हो ये उपाय ट्राई न करें।
