Fruit Lip Balm: सर्दियों में भी गुलाबी दिखेंगे होंठ, घर पर फल से ऐसे बनाएं ये 3 तरह के लिप बाम

How To Make Fruit Lip Balm At Home: अब सूर्ख गुलाबी होंठ के लिए आप अपने घर पर ही लिप बाम तैयार कर सकती हैं। घर पर फलों से बनने वाले लिप बाम में कैमिकल नहीं होता और ये आपको नैचुरली मुलायम और गुलाबी होंठ देने में मदद करते हैं। आइये जानते हैं, इन्हें बनाने का सही तरीका।

How To Make Fruit Lip Balm At Home: गुलाबी होंठ आपकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। लेकिन आजकल सनटैनिंग, धूल और बदलते मौसम में ज्यादातर महिलाओं के होंठ काले पड़ जाते हैं। वहीं, सर्दियों का मौसम भी है तो ऐसे में होंठ फटने भी लगते हैं। ऐसे में महिलाएं बाजार में मिलने वाले लिप केयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं, हालांकि इनमें कैमिकल ज्यादा होते हैं। मार्केट के प्रोड्क्ट्स कई बार असरदार भी साबित नहीं होते और सालभर इस्तेमाल करने के बाद भी होंठ का रंग प्राकृतिक गुलाबी नहीं मिल पाता है। ऐसे में आपको घर पर बने लिपबाम का इस्तेमाल करना चाहिए।

homemade fruit lip balm remedy ingredients in hindi

क्या आप जानते हैं कि आप फल से भी लिप बाम बना सकते हैं? जी हां, आपके घर में रखे फल आपके होंठ के लिए बेस्ट हैं। फल से बनने वाले लिप बाम न सिर्फ लिप्स का कलर लाइट करते हैं बल्कि उन्हें मुलायम भी बनाते हैं। आइये देखते हैं कि घर पर आप कौन-कौन से फ्रूट्स का लिप बाम बना सकते हैं।

End of Feed