Flappy Lips: लिप्स को बनाना चाहते हैं फ्लपी? अपनाएं ये उपाय

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2022, 09:45 PM IST

Flappy Lips: आधुनिक समय में महिलाएं अपने लिप्स को मोटा और फ्लपी बनाना चाहती हैं। इसके लिए कई महिलाएं सर्जरी तक कराने के लिए तैयार हो जाती हैं। लेकिन सर्जरी कराने से कई तरह के नुकसान होने का खतरा रहता है। अगर आप भी अपने लिप्स को मोटा करना चाहती हैं, तो इसके लिए नैचुरल उपायों का सहारा लें। आइए जानते हैं लिप्स को फ्लपी बनाने का नैचुरल तरीका क्या है?

KEY HIGHLIGHTS
  • दालचीनी तेल से लिप्स को करें मोटा
  • मिंट ऑयल होंठों की बढ़ाए खूबसूरती
  • फ्लपी लिप्स के लिए लगाएं लिप बाम

Flappy Lips: चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में लिप्स का अहम योगदान होता है। पहले के समय की महिलाओं को पतले लिप्स काफी ज्यादा पसंद होते थे, लेकिन आधुनिक समय की महिलाएं अपने लिप्स को मोटा और फ्लपी बनाना चाहती हैं। इसके लिए वजह कई तरह के उपायों जैसे- सर्जरी, क्रीम, केमिकल इत्यादि का सहारा लेती हैं। यह काफी ज्यादा महंगी हो सकती हैं। साथ ही लिप्स को सर्जरी से मोटा करने पर कई तरह के नुकसान होने का भी खतरा रहता है। ऐसे में सर्जरी कराना आपके लिए रिस्की हो सकता है। अगर आप भी लिप्स को मोटा और फ्लपी दिखाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप कुछ नैचुरल उपायों का सहारा लें। इन नैचुरल उपायों की मदद से लिप्स काफी ज्यादा फ्लपी नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं लिप्स को कैसे फ्लपी बनाएं?

flappy lips.

फ्लपी लिप्स के लिए अपनाएं ये आसान से उपाय

मेंथॉल ऑयल का करें इस्तेमाल

अगर आप लिप्स को मोटा दिखाना चाहते हैं, तो मेंथॉल ऑयल का इस्तेमाल करें। यह आपके लिप्स को मोटा और फ्लपी दिखाने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही इससे नुकसान होने का भी खतरा काफी ज्यादा कम होता है। इतना ही नहीं, मेंथॉल ऑयल का लिप्स पर इस्तेमाल करने से आपके होंठ सॉफ्ट और सुंदर नजर आते हैं।

End of Feed