Kitchen Hacks Make Soft Puri: (नरम और फूली हुई पूरियां कैसे बनाएं) भारत में खाने के लिए आपको कई अलग-अलग वैरायटी मिल जाएगी। लेकिन, इनमें पूरी एक कॉमन डिश है जो हर भारतीय घरों में बनाया जाता है। जब भी रोटियों से मन उब जाए तो लोग पूरियां खाना पसंद करते हैं। पर कई बार पूरी बनाना डिफिकल्ट हो जाता है। लोग पूरी बनाते तो हैं, लेकिन उनकी शिकायत रहती है कि उनकी पूरियां नरम या फूली हुई नहीं बन पाती, जिसके कारण उन्हें ताने में भी सुनने पड़ जाते हैं। आपको बता दें, पूरी बनाते समय कई बातों का ध्यान रखना होता है। सिर्फ आटे गूंथना ही नहीं बल्कि उसे बेलने से लेकर छानने तक की सारी चीजों को बड़े ध्यान से करना होता है। जानिए नरम और फ्लफी पूरी बनाने के आसन से टिप्स इन हिंदी।
Kitchen Hacks Make Soft Puri: नरम और फूली-फूली पूरी बनाने की टिप्स
सॉफ्ट और फ्लफी पूरी बनाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान: (How To Make Soft and Fluffy Puri In hindi)
- पूरी का आटा गूंथने समय ध्यान रखें कि आटा ज्यादा सख्त या ज्यादा नरम न हों।
- अच्छी पूरी बनाने के लिए आटे को अच्छे से मसल-मसल कर चिकना होने तक गूंथे।
- आटा गूंथने के बाद इसे कम से कम 30 मिनट के लिए ढककर रखें। तभी पूरियां मुलायम और फूली हुई बनेंगी।
- पूरी को बेलने वक्त ध्यान दें कि पूरी कहीं से मोती और कहीं पतली न हो। हर तरफ से एक जैसी पूरी बेलें तभी ये अच्छे से फूलेंगी।
- अगर आपको ज्यादा पूरियां बनाना है तो पूरियों को बेल कर उसे एक प्लेट में फैलाएं और फिर कपड़े से ढक दें।
- ध्यान रहे पूरियां एक के ऊपर एक न रखें वरना ये चिपक जाएंगी।
- इस बात का खास खयाल रखें कि पूरियां बेलने के बाद इसे 10-15 मिनट से ज्यादा देर तक न रखें।
- जब पूरियां तल रहे हों तो ध्यान रहे तेल अच्छी तरह से गर्म होना चाहिए। नहीं तो पूरियां पिचकी हुई रहेंगी।
- पूरियां बेलने समय सूखा आटा लगाने के बजाय तेल लगाकर बेलें तो यह जल्दी फूलेंगी।
- पूरी तलते वक्ते छेद वाली कड़छी का इस्तेमाल करें। इसकी मदद से पूरी को हल्का-सा दबाएं। आप देखेंगे पूरी एकदम खिल जाएगी।
- अगर आप तुरंत गर्मागर्म खाने के लिए पूरी तल रहे हैं तो गैस की फ्लेम मीडियम से धीमी ही रखें। इससे पूरियां करारी बनती हैं।
- वहीं, अगर बाद में खाने के लिए पूरियां बनाकर रखना चाहते हैं तो इन्हें तेज आंच पर ही तलें।
