Cucumber Chaach Recipe, Summer Recipes in Hindi (खीरे की छाछ बनाने का तरीका, विधि, कैसे बनाएं): चिलचिलाती गर्मी में शरीर को ठंडक देने और आपको तरोताजा रखने में खीरे का छाछ एक हेल्दी ड्रिंक है। दरअसल, छाछ गर्मी के दिनों में न तो सिर्फ आपको रिफ्रेश फील कराता है, बल्कि यह आपके डाइजेशन में भी मदद करता है। चूंकि, खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है और यह गर्मियों में आपको हाइड्रेटेड रखने में सक्षम होता है। इस तरह आने वाले गर्म और उमस भरे दिनों में खीरे का छाछ एक हेल्दी रिफ्रेशिंग ड्रिंक साबित हो सकता है। इसी के साथ आइए जानते हैं खीरे के छाछ बनाने की पूरी विधि यहां।
Cucumber Chaach Recipe in Hindi: खीरे की छाछ की रेसिपी
खीरे के छाछ बनाने की सामग्री
- 1 खीरा
- 2 हरी मिर्च
- 500 मिली छाछ
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
- 1/2 छोटा चम्मच नमक
- पुदीने के पत्ते
- बर्फ
खीरे के छाछ बनाने की विधि - How to Make Cucumber Chaach
- खीरा छाछ बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब इन्हें 2 हरी मिर्च के साथ ब्लेंडर में डालें और अच्छे से इसकी प्यूरी बना लें।
- इसके बाद एक मिट्टी के बर्तन में 500 मिलीलीटर छाछ डालें और इसमें 1 कप खीरे की प्यूरी भी डालें।
- फिर इसमें जीरा पाउडर, काला नमक, नमक और कुछ पुदीने के पत्ते एड कर दें।
- अब इसको मंथन की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें।
