How To Make Bread At Home: घर पर बनेगी बेकरी जैसी सॉफ्ट-सॉफ्ट ब्रेड, देख लें ईजी रेसिपी

How To Make Bread At Home (घर पर ब्रेड कैसे बनाएं): घर पर अगर आपको बाजार जैसी सॉफ्ट ब्रेड बनाकर खानी है। तो ये वाली रेसिपी फॉलो करके आप झटपट बढ़िया सी ब्रेड बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं। देखें ब्रेड कैसे बनाते हैं, ब्रेड रेसिपी इन हिंदी।

How To Make Bread At Home (घर पर ब्रेड कैसे बनाएं): बाजार वाली ब्रेड में बहुत तरह का फैट और फूड कलर आदि हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप घर पर ही एकदम स्वादिष्ट और सॉफ्ट ब्रेड बनाना चाहते हैं, तो आसानी से बना सकते हैं। एकदम ही ताज़ा और मुलायम ब्रेड बनाना चाहते हैं, तो ये वाली आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी आपके लिए बिल्कुल सही है। ये वाली क्विक ब्रेड बिना खमीर के बनती है और इसे तैयार करने में सिर्फ 10 मिनट लगते हैं। आइए जानते हैं इसकी सामग्री और बनाने की विधि।

How To Make Bread At Home (Photo Credit - Istock)

सामग्री

- 2 कप मैदा

- 1 कप दूध

- 1/4 कप तेल या मक्खन

- 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर

- 1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा

- 1 टीस्पून चीनी

- 1/2 टीस्पून नमक

- 1 टेबलस्पून दही

ब्रेड बनाने की विधि

  • स्वादिष्ट और सॉफ्ट ब्रेड बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़े से बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और शक्कर, नमक डालकर अच्छा सा घोल तैयार करना है।
  • फिर आपको इसमें दूध, तेल या मक्खन व दही भी एड करना है। हालांकि ध्यान रखें कि घोल ज्यादा गाढ़ा न हो।
  • फिर एक ब्रेड बेकिंग टिन या केक मोल्ड में आपको तेल लगाकर घोल को उसमें फैला देना है।
  • अब प्रीहिट किए हुए ओवन में इस टिन या मोल्ड को आपको करीब 25 से 30 मिनट के लिए 180 डिग्री पर बेक करने के लिए रख देना है।

End of Feed