बच्चे खुद चुनेंगे सही राह, बिना डांट फटकार बच्चों को गलत संगत दूर रखने के 5 उपाय

How to prevent kids from bad friends: पेरेंटिग एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दोस्तों को बुरा कहने की बजाय बच्चे की सोच पर काम करें। ये तरीके डांटने की बजाय बच्चे की सोच बदलते हैं। धैर्य रखें बच्चा खुद सही रास्ता चुन लेगा। बच्चों के लिए माता-पिता का प्यार और समझ ही सबसे बड़ा हथियार है।

How to handle bad peer influence in children: टीनएज में बच्चे दोस्तों की दुनिया में खो जाते हैं। 10-12 साल की उम्र में गलत संगत पढ़ाई छुड़वा सकती है, बुरी आदतें सिखा सकती है। माता-पिता के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है कि बिना डांटे-फटकारे बच्चे को कैसे बचाएं, क्योंकि सीधे मना करने पर बच्चा और जिद्दी हो जाता है। पेरेंटिग एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दोस्तों को बुरा कहने की बजाय बच्चे की सोच पर काम करें। 12 साल के बाद अलग करना और मुश्किल हो जाता है। इसलिए ये 5 तरीके अपनाएं, जो बच्चे को खुद सही रास्ता चुनने में मदद करेंगे:

Best Parenting Tips in Hindi

बच्चों को गलत संगत से दूर रखने के पेरेंटिंग टिप्स (Photo: iStock)

शांति से बच्चे से बातचीत करें

बच्चे को शांत मन से बैठाकर पूछें- क्या उनके दोस्त उन्हें बेहतर इंसान बना रहे हैं या झूठ बोलना सिखा रहे हैं? क्या उनके साथ रहने से कॉन्फिडेंस बढ़ता है या डर लगता है? ऐसे सवाल बच्चे के दिमाग को सक्रिय करते हैं। वे खुद अपने दोस्तों के बारे में सोचने लगते हैं और गलत संगत की पहचान कर लेते हैं।

End of Feed