Dark Underarms Home Remedies in Hindi: ज्यादातर महिलाएं ब्लैक अंडरआर्म्स की समस्या से परेशान रहती हैं। अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से वो अपनी पसंदीदा स्लीवलेस ड्रेस भी नहीं पहन पाती है। कई बार ये शर्मिंदगी का भी कारण बन जाता है। अंडरआर्म्स के कालेपन की कई वजह होती है जिनमें गर्म वैक्स यूज करना, हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल, रेजर का इस्तेमाल, हॉर्मोनल डिसबैलेंस, टाइट कपड़े पहनना, डियोड्रेंट का अधिक इस्तेमाल, अंडरआर्म्स की ढंग से सफाई ना करना शामिल है। ऐसे में अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप ब्लैक अंडरआर्म्स की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं।
How To Get Rid Of Dark Underarms
नींबू
नींबू नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। इसके लिए नींबू को काट लें और फिर 1-2 मिनट के लिए डार्क एरिया पर लगाएं। इससे अंडरआर्म्स का रंग हल्का हो जाएगा। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।
ऑलिव ऑयल
इसके लिए एक चम्मच ब्राउन शुगर लें और फिर इसमें एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। फिर इसे 1-2 मिनट के लिए स्क्रब करें। कुछ देर के लिए इसे छोड़ दें। फिर इसे पानी से धो लें। फर्क दिखेगा।
एपल साइडर विनेगर
एपल साइडर विनेगर डेड सेल्स को रिमूव करने का काम करता है। इसके लिए बेकिंग सोडा को एपल साइडर विनेगर के साथ मिलाएं और फिर इसे आर्मपिट पर लगाएं। थोड़ी देर के बाद इसे पानी से धो लें।
नारियल का तेल
नारियल तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें स्किन लाइटनिंग एजेंट, विटामिन ई होता है। इसके लिए नारियल के तेल से रोजाना अंडरआर्म्स की मालिश करें और 15 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। फिर इसे पानी से धो लें।
