Skin Care: डार्क सर्कल्स भगाएं और चेहरा चमकाएं, नोट कर लें आसान घरेलू उपाय

How to get rid of dark circles: डार्क सर्कल्स का सीधा संबंध शरीर के हाइड्रेशन से होता है। डार्क सर्कल्स ना हों इसके लिए पूरे दिन खूब सारा पानी पीएं और शरीर को अंदर से साफ रखें।

Dark Circle Removal Tips in Hindi: चेहरे की खूबसूरती हर किसी की चाहत होती है, लेकिन जिद्दी डार्क सर्कल्स जाने का नाम ही नहीं लेते हैं। कई लोगों का मानना है कि डार्क सर्कल्स बढ़ती उम्र की निशानी होते हैं, लेकिन डार्क सर्कल्स केवल आंखों की त्वचा की समस्या नहीं हैं, बल्कि शरीर की थकान और असंतुलन का संकेत देते हैं। शरीर की थकावट का सीधा असर आंखों पर पड़ता है और काले घेरे बनने शुरू हो जाते हैं।

Dark Circles

डार्क सर्कल्स भगाने के आसान घरेलू उपाय (Photo: iStock)

आयुर्वेद में डार्क सर्कल्स को वात और पित्त के असंतुलन से जोड़कर देखा गया है। शरीर में वात और पित्त के असंतुलन, रस धातु की कमी, रक्त की अशुद्धि, पाचन शक्ति का कमजोर होना और अत्याधिक तनाव लेने से आंखों के नीचे काले घेरे बनने शुरू हो जाते हैं। खराब जीवनशैली और गंदा खान-पान भी इसके मुख्य कारण हैं। आयुर्वेद में डार्क सर्कल्स को कम करने के प्रभावी तरीके बताए गए हैं।

End of Feed