कच्चा प्याज खाने के बाद आती है मुंह से बदबू, तो अभी अपनाकर देखें ये नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 14, 2025, 02:11 PM IST

कच्चा प्याज खाने के बाद मुंह से बदबू आना एक आम समस्या है, लेकिन कई बार ये शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। प्याज की बदबू को दूर करने के लिए आप कुछ आसान टिप्स अपान सकते हैं। यहां हम कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिन्हें आप अपनाकर प्याज की बदबू को दूर कर सकते हैं।

सलाद के बिना खाना अधूरा सा लगता है। कई लोग बिना कच्चे प्याज के खाना खाना पसंद नहीं करते हैं। कच्चे प्याज का सेवन गर्मियों में लू जैसी समस्या से बचाने में कारगर तो है लेकिन समस्या इसे खाने के बाद होती है। दरअसल कच्चा प्याज खाने के बाद मुंह से बदबू आती है। ये समस्या आम है, लेकिन ये शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। ऐसे में कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप प्याज की बदबू को दूर कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप कच्चे प्याज की बदबू को दूर कर सकते हैं।

मुंह की दुर्गंध से कैसे छुटकारा पाएं (Image: istock)

नींबू का पानी

नींबू में मौजूद एसिड प्याज की बदबू पैदा करने वाले सल्फर यौगिकों को बेअसर करने में मदद करता है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और इससे कुल्ला करें या इसे धीरे-धीरे पिएं।

End of Feed