How To Deal To Angry Partner: रिश्ते में कड़वाहट घोलती हैं ये बातें.. तकरार रोकने के लिए ऐसे करें गुस्सैल पार्टनर को हैंडल

How To Deal To Angry Partner: हर कपल के बीच छोटी-मोटी नोक झोंक होती रहती है। हालांकि कई बार छोटी बातें भी गुस्से के कारण बड़ी बन जाती हैं। ऐसे में अगर आपके पार्टनर गुस्सा करके बातों को बढ़ा देते हैं, तो उन्हें हैंडल करने के लिए इन टिप्स को आजमाना आपके काम का हो सकता है।

How To Deal To Angry Partner: हर रिश्ते में नोंक झोंक होती रहती है, हालांकि ये लड़ाइयां छोटी बातों को भी कई बार बड़ा बना देती है। खासतौर से रोमांटिक रिलेशनशिप्स में गुस्सा रिश्ते को खराब करने की कगार पर ला सकता है। हालांकि रिश्तों में कभी-कभी गुस्सा आना स्वाभाविक है, आज कल के दौर में काम, समाज आदि के प्रेशर के कारण ऐसा हो सकता है। लेकिन अगर सही तरीके से न संभाला जाए, तो ये रिश्ते को नुकसान पहुँचा सकता है। अगर आपका पार्टनर अक्सर गुस्सा हो जाता है, तो इन 5 तरीकों से आप उन्हें शांत कर सकते हैं और रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

गुस्सैल पार्टनर को कैसे हैंडल करें

How To Deal With Partner's Anger

धैर्य से सुनें और समझने की कोशिश करें

जब आपका पार्टनर गुस्से में हो, तो सबसे पहले उनकी बात धैर्य से सुनें। कई कई बार बीच में टोकने या तर्क करने से बचना असरदार हो सकता है। कई बार सिर्फ सुन लेने से ही गुस्सा शांत हो जाता है। उनकी भावनाओं को समझकर जवाब दें, जैसे – "मैं समझ सकता/सकती हूँ कि तुम नाराज़ हो, और यह ठीक है। क्योंकि कई बार बहुत सवाल जवाब करने पर स्थिति और खराब हो सकती है।

End of Feed