AC नहीं तो क्या हुआ, इन घरेलू उपायों से गर्मियों में भी कूल रहेगा आपका किचन

Kitchen Cooling Tips(मैं अपने किचन को कूल कैसे बनाऊं): गर्मी के मौसम में रसोई को पूरी तरह ठंडा रखना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ आसान देसी उपाय अपनाकर इसे ज्यादा आरामदायक जरूर बनाया जा सकता है।

Kitchen Cooling Tips (बिना एसी वाला किचन कैसे ठंडा करें): गर्मी अपने चरम पर है। पारा 45 के पार पहुंच रहा है। ऐसे मौसम में घर का सबसे ज्यादा गर्म हिस्सा बन जाती है रसोई। गैस की लगातार आंच, बंद जगह और कम वेंटिलेशन की वजह से किचन कई बार सचमुच भट्टी जैसा महसूस होने लगता है। खाना बनाते समय पसीना, घुटन और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। हालांकि भारतीय घरों में ऐसे कई देसी उपाय लंबे समय से अपनाए जाते रहे हैं, जो रसोई को ठंडा और आरामदायक बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

Kitchen Cooling Tips for Summers

गर्मी में किचन को ठंडा कैसे रखें (AI Image)

किचन को ठंडा कैसे रखें

यहां हम कुछ पुराने देसी उपाय बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने किचन को भयंकर गर्मी में भट्टी बनने से बचा सकते हैं और उसे ठंडा रख सकते हैं:

सुबह या रात में करें ज्यादा कुकिंग

दोपहर के समय तापमान सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में कोशिश करें कि ज्यादा समय लेने वाला खाना सुबह जल्दी या रात में बना लें। इससे किचन में कम गर्मी महसूस होगी।

End of Feed