सफेद बालों से हैं परेशान? सरसों तेल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, कुछ ही दिनों में मिलेगा रिजल्ट

Head massage With Mustard Oil : अगर कम उम्र में ही आपके बाल सफेद हो जाएं तो टेंशन तो होती है। मजबूत और घने काले बाल भला किसे नहीं पसंद हैं। शायद ही आपको इस बात की जानकारी हो कि बालों को काला करने के लिए आप सरसों तेल का प्रयोग भी कर सकते हैं।

Head massage With Mustard Oil : इन दिनों बढ़ते प्रदूषण और खानपान में गड़बड़ी की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। इन परेशानियों में बालों का झड़ना और सफेद होना शामिल है। बालों की परेशानियों को दूर करने के लिए हेड मसाज करना काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। हेड मसाज के लिए कई तरह के तेल का प्रयोग कर सकते हैं, जिसमें सरसों का तेल शामिल है। सरसों का तेल आपके बालों को काला करने में प्रभावी हो सकता है। सरसों तेल में आप कई तरह के हर्ब्स को डालकर इसका प्रयोग कर सकते हैं। यह आपके बालों को उम्र बढ़ा सकता है। साथ ही बालों की जड़ों को मजबूत कर सकता है। आइए जानते हैं कि बालों को काला करने के लिए सरसों तेल का किस तरह इस्तेमाल करना चाहिए।

White Hair Home Remedies

1. सरसों तेल में करी पत्ता डालें

बालों को काला करने के लिए नियमित रूप से अपने बालों में कम से कम 1 घंटे के लिए सरसों तेल लगाएं। इसके लिए कटोरी में सरसों तेल लें, इसमें कुछ करी पत्ता डालें और गुनगुना होने दें। बाद में इस तेल को ठंडा करके अपने बालों की मसाज करें। नियमित रूप से इस तेल से बालों की मसाज करने से आपके बालों को मजबूती मिलती है। साथ ही आपके बाल काले हो सकते हैं।

End of Feed