Child Pocket Money: बच्चों को कब और कितनी देनी चाहिए पॉकेट मनी? जानें बच्चों के लिए क्यों जरूरी है जेब खर्च

What is the right age of pocket money for kids: बच्चों की पॉकेटमनी को लेकर कई पेरेंट्स कन्फ्यूज रहते हैं। उन्हें समझ में नहीं आता कि बच्चों को कब से जेब खर्च देना शुरू करना है। उनके मन में ये भी सवाल रहता है कि बच्चों को कितनी पॉकेट मनी दें। यहां ऐसे सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश की गई है।

How much pocket money should be given to child: बढ़ती उम्र के माता-पिता के लिए पेरेंटिंग में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं चुनौतियों में से एक है पॉकेट मनी। उनके सामने अकसर ये सवाल खड़ा रहता है कि बच्चों को कितनी पॉकेट मनी दी जाए। वह अकसर इस बात को लेकर भी असमंजस में रहते हैं आखिर बच्चों को पॉकेट मनी देना किस उम्र से शुरू कर देना चाहिए। इन सवालों का कोई सटीक जवाब नहीं है, क्योंकि बच्चों की पॉकेट मनी परिवार सहित दूसरी चीजों पर निर्भर करता है। फिर भी आइए समझते हैं बच्चों को कब और कितना पॉकेट मनी देना है और बतौर पेरेंट्स किन बातों का ध्यान रखना है:

Child Pocket Money

बच्चों को कब और कितना दें जेब खर्च (Photo: Pexels)

बच्चों के लिए पॉकेट मनी क्यों जरूरी है?

बच्चों को जेब खर्च पर विशेषज्ञों के अलग-अलग मत हैं। लेकिन अगर सबकी बातों का निचोड़ निकालें तो एक चीज समझ में आती है कि बच्चों को पॉकेट मनी देने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि वह पैसे की कीमत को समझ पाता है। वह पैसों की अहमियत के साथ ही यह भी सीख पाता है कि बचत कैसे की जाती है।

End of Feed