जानिए एक दिन में पार्टनर के साथ कितनी बार बनाएं संबंध, रिश्ता और सेहत दोनों रहेगा बरकरार

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Apr 5, 2023, 05:29 PM IST

सेक्स को लेकर दुनियाभर में कई सारे मिथक चल रहे हैं। लोगों के मन में ये संदेह रहता है कि ज्यादा सेक्स करने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि एक दिन में कितनी बार सेक्स करना चाहिए जिससे सेहत और रिश्ता दोनों बरकरार रहेगा।

सेक्स... ये शब्द सुनते ही लोग अपना मुंह छिपाने लगते हैं या फिर ऐसे रिएक्ट करते हैं जैसे मानों उन्हें कोई सांप सुंघ गया हो। दुनिया में अलग अलग प्रकार के लोग हैं और इन सभी की अलग अलग सेक्स की ख्वाहिशें है। हर इंसान की सेक्स को लेकर अलग अलग फैंटसी है। सेक्स को लेकर लोगों की ख्वाहिशें बहुत अलग अलग है । ऐसे में इसके नतीजों पर पहुंच पाना काफी मुश्किल हो चुका है। सेक्स की ख्वाहिशों के अलावा लोगों के मन में अलग अलग धारनाएं भी हैं। कई लोग ये सोचते हैं कि सेक्स करने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। कई लोगों के मन में सवाल होता है कि कब और कितनी बार सेक्स करना चाहिए। सेक्स को लेकर लोगों ने अलग अलग मिथक बना रखे हैं। सेक्स को लेकर लोग खुलकर बात नहीं करते हैं जिसकी वजह से कई मिथक बनते जा रहे हैं। कई लोग सोचते हैं कि एक दिन में कितनी बार सेक्स करना चाहिए जिससे सेहत पर बुरा असर ना पड़े। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि एक दिन कितनी बार सेक्स करना चाहिए जिससे रिश्ता और सेहत दोनों बरकरार रहेगा।

Sex

एक दिन में इतनी बार करें सेक्स (Source:istock)

यहां जानें कितनी बार सेक्स करना फायदेमंद है

कई लोगों के बीच यह मिथक है सेक्स करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। हालांकि यह सच नहीं है। सेक्स एक तरह की एक्सरसाइज है। सेक्स ना केवल शरीर बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। हालांकि जरूरत से ज्यादा सेक्स करना सेहत को बड़े नुकसान भी पहुंचाता है।

एक दिन में इतनी बार करें सेक्स

सेक्स कैपेसिटी आपकी सेहत पर निर्भर करता है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि हर इंसान का स्वास्थ्य एक जैसा नहीं होता है। हर इंसान की अलग कैपेसिटी होती है। कई बार ऐसा होता है कि पुरुष एक बार सेक्स करने पर ही बहुत थक जाते हैं। ऐसे में उन्हें दूसरी बार सेक्स नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे वह बहुत ज्यादा थक सकते हैं और इसका स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। वहीं कई महिलाएं एक बार सेक्स करने पर संतुष्ट नहीं हो पातीं हैं तो वो दूसरी और तीसरी बार सेक्स करने की चाहत रखती हैं। ऐसे में पुरुष के मन में ये सवाल आता है कि एक दिन में कितनी बार सेक्स करना चाहिए जिससे सेहत पर बुरा असर ना पड़े और पार्नर को संतुष्ट कर सकें। हालांकि इसका जवाब किसी के पास नहीं है। ये इंसान की कैपेसिटी के ऊपर निर्भर करता है।

डॉक्टर से लें सलाह

अगर आपके मन भी ये सवाल है कि एक दिन में कितनी बार सेक्स कर सकते हैं तो इसके लिए आप अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं क्योंकि डॉक्टर आपको आपकी सेहत के हिसाब से सलाह देंगे कि आप एक दिन में कितनी बार सेक्स करें।

End of Feed