किसी भी रिश्ते में शुरुआती कुछ दिन काफी अच्छे होते हैं। शुरुआत में हर चीज काफी अच्छा लगता है। लेकिन जैसे जैसे समय बितता जाता है रिश्ते में दूरियां आने लगती है और प्यार मानो खो जाता है। शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती है और कपल्स EMI, बच्चों की स्कूल फीस और खाने के मेन्यू के बीच ही उलझ कर रह जाते हैं। हाल ही में आई फिल्म Metro…In Dino के जरिअए अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने इसी सच्चाई को दुनिया के सामने रखा है। उन्होंने बताया है कि रिश्तों में प्यार तो बरकरार रहता है लेकिन उसकी चमक खो जाती है। ऐसे में हर रिश्ते में प्यार और समझ होना बेहद जरूरी है।
कैसे शादी के बाद रिश्ते से धीरे-धीरे खत्म हो जाता है प्यार (Image Source: istock and Instagram)
एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने अपनी फिल्म ‘Metro…In Dino’ के अनुभव को शेयर करते हुए कुछ ऐसी बातें बताई है जो कपल्स को गहराई से सोचने पर मजबूर करती है। 'मेट्रो... इन डिनो' अनुराग बसु द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे 2007 की उनकी हिट फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' का सीक्वल माना जा रहा है। यह फिल्म आधुनिक रिश्तों और शहरी जीवन में अकेलेपन को दर्शाती है।
इस फिल्म में कोंकणा और पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार में नज़र आ रहे हैं। वहीं रिलेशनशिप को लेकर कोंकणा का कहना है कि जो लोग लंबे समय से रिश्ते में हैं, चाहे प्यार कितना भी गहरा हो, एक वक्त के बाद चीज़ें बदल जाती हैं। मैं ये नहीं कहूंगी कि जादू खत्म हो जाता है, लेकिन उसका रूप ज़रूर बदल जाता है।”
एक्ट्रेस कोंकणा का मानना है कि लिव-इन रिलेशनशिप या शादी के बाद लोग घरेलू चीजों में उलझ कर रह जाते हैं। ये कपल्स के बीच प्यार को कम कर देती है। जब आप एक साथ रहने लगते हैं, तो रोमांस की जगह ईएमआई, बच्चों की फीस, खाने के मेन्यू और एसी के रिमोट को लेकर बातचीत होने लगती है।
