घर की सफाई करते समय छींक क्यों आती है, डॉक्टर से जानिए ये सामान्य बात है या बीमारी का संकेत

Sneezing While Cleaning: क्या घर की सफाई करते समय आपको भी लगातार छींक आती है? मगर क्या आपने सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है, ये सामान्य है या किसी गंभीर स्थिति का इशारा? चलिए डॉक्टर से जानते हैं..

Sneezing While Cleaning: घर की सफाई करते समय कई लोगों को अचानक छींकें आने लगती हैं। कोई झाड़ू लगाते ही छींकने लगता है, तो किसी को पुराने सामान या अलमारी की सफाई करते समय नाक बहने लगती है। अक्सर लोग सोचते हैं कि कहीं यह किसी बड़ी बीमारी का संकेत तो नहीं। अच्छी बात यह है कि ज्यादातर मामलों में ऐसा होना बिल्कुल सामान्य है। हालांकि, अगर हर बार सफाई के दौरान यही परेशानी हो या छींकों के साथ दूसरी दिक्कतें भी होने लगें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के नाक, कान और गला (ईएनटी) रोग विशेषज्ञ एवं एंडोस्कोपिक सर्जन डॉ. के. वी. एस. एस. आर. के. शास्त्री के अनुसार कि सफाई के समय छींक आने के पीछे क्या वजह होती है, कब यह सामान्य है और कब डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है।

Sneezing While Cleaning

घर की सफाई के दौरान छींकें क्यों आती हैं

सफाई करते समय छींक क्यों आती है

डॉ. शास्त्री के मुताबिक, जब हम झाड़ू लगाते हैं, धूल साफ करते हैं या पुराने सामान को इधर-उधर करते हैं, तो हवा में बहुत बारीक धूल उड़ने लगती है। इसके साथ फूलों के परागकण, फफूंदी के छोटे कण, पालतू जानवरों के बाल और दूसरी गंदगी भी हवा में मिल जाती है। ये कण नाक के अंदर पहुंचकर उसे परेशान करते हैं। ऐसे में शरीर इन्हें बाहर निकालने के लिए छींक का सहारा लेता है। इसलिए सफाई के दौरान कुछ छींकें आना शरीर की एक सामान्य प्रतिक्रिया मानी जाती है।

End of Feed