तेज धूप और हीटवेव में नहीं फील होगी कमजोरी! घर में रखीं इन 3 चीजों से बनाएं देसी ORS

गर्मी में तेज धूप और हीटवेव हमारे शरीर को कमजोर कर देते हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट में ORS पीने की सलाह अक्सर दी जाती है। आज हम आपको घर में ओआरएस बनाने की विधि बताएंगे।

Homemade ORS Drink: गर्मी का मौसम आते ही शरीर में पानी की कमी, चक्कर आना, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। खासकर जब तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाए, तब शरीर से पसीने के जरिए पानी और जरूरी मिनरल्स तेजी से बाहर निकलते हैं। ऐसे में सिर्फ पानी पीना काफी नहीं होता, बल्कि शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स की भी जरूरत होती है। यही कारण है कि डॉक्टर अक्सर ORS पीने की सलाह देते हैं। लेकिन हर बार बाजार से ORS खरीदना जरूरी नहीं है। आपके किचन में मौजूद सिर्फ 3 चीजों से आप घर पर ही देसी ORS तैयार (Desi ORS Recipe) कर सकते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने के साथ डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। आइए जानते हैं घर में ORS तैयार करने की विधि।

homemade ORS drink

घर में ORS कैसे बनाएं

क्यों जरूरी है ORS

ORS यानी Oral Rehydration Solution शरीर में पानी और नमक का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। आजकल तेज धूप, लू या ज्यादा पसीना आने पर शरीर अक्सर कमजोरी महसूस करने लगता है। ऐसे में ORS शरीर को तुरंत हाइड्रेट करने का काम करता है और शरीर में जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करता है। अगर समय रहते शरीर को पर्याप्त पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स न मिलें तो हीट एक्सॉशन और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

End of Feed