Home Remedies For Dark Circle: आंखों के नीचे का कालापन खूबसूरती में लगा रहा सेंध, इन चार घरेलू उपायों से हटाएं डार्क सर्कल्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 15, 2024, 06:36 AM IST

Home Remedies For Dark Circle: खराब लाइफस्टाइल, थकान, नींद न पूरी होने या उम्र बढ़ने की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते हैं। इन दिनों डार्क सर्कल्स की सबसे बड़ी वजह स्ट्रेस है। इस समस्या से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Home Remedies For Dark Circle: आंखों के नीचे जब काले घेरे दिखने लगते हैं तो उसे डार्क सर्कल्स कहते हैं। ये ना केवल देखने में खराब लगते हैं बल्कि खूबसूरती में सेंध लगाने का काम करते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे या डार्क सर्कल थकान, नींद न पूरी होने या उम्र बढ़ने के साथ आने लगते हैं। महिलाएं डार्क सर्कल्स छुपाने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं। डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय अपनाते हैं लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आंखों के नीचे के काले घेरे को कम कर सकते हैं। यहां जानें आंखों के नीचे के काले घेरे कम करने के उपाय।

Dark Circles

डार्क सर्कल हटाने के लिए घरेलू उपाय - Home remedies to remove dark circles

ठंडा दूध

आंखों के नीचे पड़े काले घेरे को कम करने में ठंडा दूध सहायक साबित हो सकता है। इसके लिए एक कटोरी में दूध लें और फिर इसमें कॉटन बॉल भिगो दें। उसके बाद रुई को आंखों के काले घेरे को कवर करते हुए रखें। 20-25 मिनट तक इसे आंखों के नीचे रहने दें, फिर ताजे पानी से आंख धो लें।

End of Feed